24 घण्टे ऑनलाइन

सिर्फ स्टार्ट करना या लॉक-अनलॉक नहीं! कार की चाबी से कर सकते हैं ये कमाल के काम

आजकल कारों में जितने फीचर्स मॉडर्न हो रहे हैं, उतनी ही स्मार्ट होती जा रही है उनकी चाबियां (Car Key) भी. पहले जहां चाबी काम काम सिर्फ कार को स्टार्ट करना और लॉक- अनलॉक करने तक सीमित थी, वहीं अब स्मार्ट की कई ऐसे फंक्शन…

24GhanteOnline
November 30, 2025
3 min read

आजकल कारों में जितने फीचर्स मॉडर्न हो रहे हैं, उतनी ही स्मार्ट होती जा रही है उनकी चाबियां (Car Key) भी. पहले जहां चाबी काम काम सिर्फ कार को स्टार्ट करना और लॉक- अनलॉक करने तक सीमित थी, वहीं अब स्मार्ट की कई ऐसे फंक्शन संभालती है, जिसने रोजमर्रा की ड्राइविंग को और भी आसान हो जाती है. खास बात ये है कि कई फीचर्स आपको शायद पता भी नहीं होंगे. चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे कमाल के फीचर्स, जो कई कारों की स्मार्ट चाबी में दिए जाते हैं.

विंडो ग्लास को रिमोट से बंद या खोलना

कुछ कारों की स्मार्ट की में विंडो कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है. कई बार जल्दी में कार से उतरते समय खिड़की खुली रह जाती है और याद आते-आते आप दूर निकल चुके होते हैं. ऐसे में चाबी (Car Key) का लॉक बटन कुछ सेकेंड दबाकर रखने पर सभी विंडोज ऑटोमेटिक बंद होने लगती हैं.अगर बीच में बटने छोड़ दिया जाए, तो ग्लास वहीं रुक जाता है. ये फीचर खासतौर पर गर्मी या अचानक बारिश के समय बेहद उपयोगी साबित होता है.

ORVM को फोल्ड करना

इलेक्ट्रिक ORVM आजकल कई कारों में मिलते हैं. ये इंजन ऑन करने पर खुल जाते हैं और बंद करने पर खुद फोल्ड हो जाते हैं. मगर कुछ चाबियों में इन्हें मैनुअली फोल्ड करने की सुविधा भी होती है. इसके लिए चाबी (Car Key) का लॉक बटन लगभग 8-10 सेकंड तक दबाना पड़ता है. इससे ORVM आराम से फोल्ड हो जाता है, खासकर संकरी पार्किंग में कार खड़ी करते समय यह फीचर बहुत काम आता है.

बूट (डिग्गी) को रिमोट से खोलना

अधिकांश स्मार्ट की में बूट ओपन करने के लिए अलग बटन मिलता है. इससे बूट खोलने के लिए आपको कार के पीछे जाकर चाबी डालने की जरूरत नहीं होती.ये फीचर तब बेहर सहायक होता है जब आपके हाथ भरे हों जैसे शॉपिंग बैग या लगेज पकड़ते समय. हालांकि बूट बंद करना आपको मैनुअली ही करना होता है.

पार्किंग में कार को ढूंढना

भीड़ वाली पार्किंग में अपनी कार ढूंढना कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे में स्मार्ट की (Car Key) का अलार्म बटन मदद करता है. इस बटन को दबाने पर कार की लाइटें फ्लैश होती हैं या हॉर्न बजता है, जिससे आप आसानी से अपनी कार तक पहुंच जाते हैं.यदि अलार्म बटन नहीं हो, तो लॉक/अनलॉक बटन को बार-बार दबाकर भी कार को ट्रेस किया जा सकता है.

ड्राइवर सीट की मेमोरी सेटिंग

प्रिमियम कारों में स्मार्ट की ड्राइवर सीट की पोजीशन भी याद रखती है. अगर दो चाबियां है, तो दोनों में अलग-अलग सीट सेटिंग सेव की जा सकती है.जैसे ही आप कार के पास जाते हैं और आपकी चाबी को कार सेंसर पहचान लेता है, सीट स्वतः आपकी पसंदीदा पोजिशन पर एडजस्ट हो जाती है.ये फीचर उन परिवारों के लिए बेहद उपयोगी है जहां कार का इस्तेमाल कई लोग करते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…