छोटी-छोटी बातों पर आ जाता है गुस्सा, तो करें ये सरल उपाय
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में मन की प्रकृति में बदलाव आया है। बिजी लाइफस्टाइल और बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण चिड़चिड़ापन और गुस्सा (Anger) बढ़ गया है। कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में क्रोध…
भागदौड़ भरी इस जिंदगी में मन की प्रकृति में बदलाव आया है। बिजी लाइफस्टाइल और बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण चिड़चिड़ापन और गुस्सा (Anger) बढ़ गया है। कुछ लोग छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में क्रोध को ग्रहों से जोड़ा गया है। ग्रह दोष के कारण जातक का स्वभाव में बदलाव आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल और राहु दोष व्यक्ति को क्रोधी स्वभाव का कारण है। इस समस्या को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन सरल उपायों को करके आप गुस्से (Anger) पर काबू पा सकते हैं।
चांदी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुस्से (Anger) का संबंध चंद्रमा से भी है। अगर जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या चंद्र दोष है तो व्यक्ति स्वभाव से चिड़चिड़ा हो जाता है। ऐसे शख्स को बात-बात पर गुस्सा आता है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू पाना चाहते हैं तो चांदी की अंगूठी या पेंडेंट में मोती पहनें।
सूर्य देव
क्रोध (Anger) पर नियंत्रण पाने के लिए प्रतिदिन सुबह स्नान करके भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। वहीं, महादेव की पूजा करनी चाहिए। यह उपाय मन को शांत और गुस्से में नियंत्रण रखता है। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे मंगल ग्रह शांत होता है।
सफेद रंग के कपड़े
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रंग भी व्यक्ति के स्वभाव पर प्रभाव डालता है। लाल रंग तीव्र भावनाओं का प्रतीक है। इसलिए रेड कलर के कपड़ों कम पहनें। इसके बजाय आपको सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
चंदन
चंदन का गुण शांत और आराम देने वाला होता है। आयुर्वेद और धार्मिक में चंदन के कई फायदे बताए गए हैं। पूजा-पाठ में भी चंदन का प्रयोग किया जाता है। भगवान शिव की पूजा में मुख्य रूप से चंदन का इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपको गुस्सा बहुत आता है तो चंदन का उपाय आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसके लिए प्रतिदिन माथे पर चंदन का टीका लगाएं। इससे मन शांत रहेगा और राहु दोष से भी मुक्ति मिलेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
