24 घण्टे ऑनलाइन

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

क्या आप को भी अपने करियर में लाभ नहीं मिल पा रहा है। तो चलिए आज आप को बताते है नींबू (Lemon) से होने वाले कुछ ऐसे टोटके जिससे आप को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी। नींबू का सेवन करना सेहत के लिए तो…

24GhanteOnline
May 3, 2026
3 min read

क्या आप को भी अपने करियर में लाभ नहीं मिल पा रहा है। तो चलिए आज आप को बताते है नींबू (Lemon) से होने वाले कुछ ऐसे टोटके जिससे आप को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में आसानी होगी। नींबू का सेवन करना सेहत के लिए तो लाभदायक है ही बल्कि इसके और अन्य कई फायदे भी है।

लेकिन आज हम आपको नींबू (Lemon) से किए जाने वाले कुछ ऐसे उपाय या टोटके बताएँगे जिससे आप को अपने करियर में लाभ मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में नींबू के कई उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति को तमाम समस्याओं से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं नींबू के ऐसे ही कुछ ज्योतिष उपाय।

अगर कड़ी मेहनत के बाद भी यदि आप को अपने करियर में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप नींबू से होने वाले टोटके आजमा सकते है। इसके लिए आप हर सुबह अपना दिन शुरू करने से पहले एक नींबू लेकर और उसमें चार लौंग लगाएं। जिसके बाद आप हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा तथा सुंदरकांड का पाठ करें। पूजा के तुरंत बाद आप वापस आकर इस नींबू को किसी नदी या जल स्रोत में हनुमान जी का नाम लेकर प्रवाहित कर दें।

बुरी नजर से बचाव के उपाय


घर में कई बार छोटे बच्चे को या अन्य किसी परिवार के सदस्य को बुरी नजर लग जाती है। तो इसके लिए नींबू (Lemon) का यह टोटका काम आ सकता है। ऐसा होने पर आप जिस व्यक्ति को बुरी नजर लगी है, उसके ऊपर से सात बार नींबू को वार लें। जिसके तुरंत बाद उस नींबू के चार टुकड़े करके किसी चौराहे पर फेंक दें। ऐसा करने से व्यक्ति पर लगी बुरी नजर से निजात मिल सकती है।

बिजनेस या नौकरी में ऐसे होगी वृद्धि


बिजनेस में लाभ लेने के लिए आप एक नींबू लें और उसे अपने कार्य स्थल के चारों दीवारों से स्पर्श कर लें। इसके बाद इसके चार हिस्से करें चौराहे की चार दिशा में एक-एक टुकड़ा फेंक दें। ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में लाभ देखने को मिल सकता है। वहीं, भाग्य में वृद्धि के लिए एक नींबू लेकर उसे सात पर सिर पर से वाल लें। इसके बाद इस नींबू को दो हिस्से काटकर किसी सुनसान जगह पर फेंक आएं।

नींबू मिर्च टांगने के फायदे


आपने कई घरों पर नींबू मिर्च टंगा हुआ देखा होगा। ऐसा करने से नकारात्मकता आपके घर में प्रवेश नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। नींबू-मिर्ची टांगने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…