घर पर भी बना सकते हैं चीज़ स्टफ्ड गार्लिक नान, नोट करें रेसिपी
आजकल सभी अपने घर पर रेस्टोरेंट में मिलने वाली स्पेशल डिश बनाने लगे हैं। ऐसे में अब बात आती हैं नान की जिसका सभी रेस्टोरेंट में तो स्वाद लेते हैं लेकिन घर में बनाने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही चीज़…
आजकल सभी अपने घर पर रेस्टोरेंट में मिलने वाली स्पेशल डिश बनाने लगे हैं। ऐसे में अब बात आती हैं नान की जिसका सभी रेस्टोरेंट में तो स्वाद लेते हैं लेकिन घर में बनाने से कतराते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही चीज़ स्टफ्ड गार्लिक नान बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका फ्लेवर सभी को पसंद आएगा।
गुंधने के लिए सामग्री
- डेढ़ कप मैदा
- 1 कप गेहूं का आटा
- आधा कप दही
- डेढ़ टीस्पून ड्राई यीस्ट पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 10-12 कलियां लहसुन की (कुटी हुई)
- थोड़ा-सा हरा धनिया (कटा हुआ)
- 1 टेबलस्पून बटर
- 1 टेबलस्पून तेल
आवश्यक सामग्री
- 1 कप चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
- 2 टेबलस्पून लहसुन (कटा हुआ)
- बटर (सर्विंग के लिए)
- थोड़ा-सा सूखा मैदा (बुरकने के लिए)
बनाने की विधि
- गूंधने की सारी सामग्री को मिक्स करें।
- आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर मैदे को नरम गूंधकर 2 घंटे तक ढंककर रखें।
- मीडियम साइज़ की लोई लेकर 1 टीस्पून स्टफिंग करके बेल लें। ब्रश से नान के एक तरफ़ पानी लगाएं और गरम तवे पर डालें। कटा हुआ लहसुन बुरककर उन्हें हल्का-सा दबाएं।
- धीमी आंच पर नान को अच्छी तरह सेंक लें।
- फिर तवे को उल्टा करके सीधे आंच पर नान को दूसरी तरफ़ से भी सेंक लें।
- बटर लगाकर गरम-गरम नान सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
