अगर आप भी पहनते है बार-बार उल्टे कपड़े, तो जानिए क्या है संकेत
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें काम के अलावा किसी भी चीज की सुध नहीं होती है। कई बार जल्दबाजी में हम वो काम कर देते हैं, जिसको लेकर बाद में हमारा मजाक उड़ाया जाता है। यही नहीं, जब भी हम ऑफिस के लिए जल्दबाजी में तैयार…

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें काम के अलावा किसी भी चीज की सुध नहीं होती है। कई बार जल्दबाजी में हम वो काम कर देते हैं, जिसको लेकर बाद में हमारा मजाक उड़ाया जाता है। यही नहीं, जब भी हम ऑफिस के लिए जल्दबाजी में तैयार होते हैं तो कई बार उल्टे कपड़े (Clothes) पहन लेते हैं, जिसकी वजह से हम हंसी के पात्र बन जाते हैं, लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कभी-कभी जाने-अनजाने में हुए गलत कामों से शुभ फल मिलते हैं। माना जाता है कि उल्टे कपड़े पहनना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है।
इन बातों की कोई वैज्ञानिक मान्यता नहीं है, लेकिन समाज में यह चीजें काफी मानी जाती है। जब भी कोई व्यक्ति अनजाने में उल्टे कपड़े (Clothes) पहन लेता है तो ऐसा कहा जाता है कि घर में शुभ समाचार आने वाला है। हालांकि, यह सब चीजें केवल बड़े-बुजुर्गों तक ही सीमित रही हैं। शास्त्र या धर्म में ऐसी किसी भी मान्यता का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
गलती से उल्टे कपड़े (Clothes) पहनने क्यों होता है शुभ?
माना जाता है कि अगर आप किसी जरूरी काम के लिए निकल रहे हो और उस दौरान अनजाने में उल्टे कपड़े पहन लिए हो तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपका वह काम जरूर सफल होगा।
परेशानी से मिलती है मुक्ति
कई बार तनाव या परेशानी के कारण दिमाग में कई चीजें चल रही होती हैं और किसी भी काम में हमारा ध्यान नहीं लगता है। ऐसे में हम उल्टे कपड़े पहन लेते हैं। यह इस बात का संकेत होता है कि आप जिस परेशानी से जूझ रहे हैं, उससे आपको जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है और आपका जीवन बेहतर होने वाला है।
बुरी नजर से मिलती है मुक्ति
यह भी मान्यता है कि अगर किसी भी बच्चे को बुरी नजर लगती है तो शनिवार को उसे जानबूझकर उल्टे कपड़े पहनाना चाहिए। यह नजर को उल्टा कर देता है और बच्चे को इससे मुक्ति भी मिल जाती है।
ये हैं अशुभ संकेत
इस बात का खास ध्यान रखें कि जानबूझकर उल्टे कपड़े पहनना अशुभ संकेत माना जाता है।
रात को सोने से पहले भी उल्टे कपड़े पहनना अशुभ होता है। यह आने वाले भविष्य में कुछ बुरा होने का संकेत देता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
