24 घण्टे ऑनलाइन

प्रदेश में हीट वेव से निपटने के लिए योगी सरकार की फूलप्रूफ तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2025 में हीट वेव (Heat Wave) की गंभीर स्थिति को देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल पहले से अधिक तापमान और हीटवेव…

24GhanteOnline
March 28, 2025
2 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2025 में हीट वेव (Heat Wave) की गंभीर स्थिति को देखते हुए योगी सरकार (Yogi  Government) ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस साल पहले से अधिक तापमान और हीटवेव वाले दिनों में वृद्धि की आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने सभी विभागों को हीटवेव से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

जागरूकता और प्रबंधन पर जोर


सीएम योगी (CM Yogi ) ने हीटवेव के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने को कहा है। इसके अंतर्गत राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) ने सभी विभागों और जनपदों को हीटवेव (Heat Wave) के प्रबंधन और पूर्व तैयारी के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही 'सचेत' एप और राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा तैयार इंटीग्रेटेड अर्ली वार्निंग पोर्टल के जरिए गंभीर मौसम की चेतावनियां जन-जन तक पहुंचाने का तंत्र विकसित किया गया है।

हीटवेव (Heat Wave) को राज्य स्तरीय आपदा घोषित कर बनाया एक्शन प्लान


उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही लू-प्रकोप (Heat Wave) को राज्य स्तरीय आपदा घोषित कर दिया है। इसके तहत प्रदेश स्तरीय हीटवेव एक्शन प्लान तैयार किया गया है, जिसे सभी जनपदों में लागू करने की तैयारी चल रही है। आगरा, झांसी और लखनऊ जैसे तीन प्रमुख शहरों के लिए अलग से सिटी हीटवेव एक्शन प्लान भी तैयार किए गए हैं।

प्रशिक्षण और नोडल अधिकारी नियुक्त


हीटवेव (Heat Wave) से निपटने के लिए क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने सभी विभागों, स्टेकहोल्डर्स और जनपदों के साथ बैठकें और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं।

मुख्यमंत्री ने फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित बच्चों से की मुलाकात, जाना हालचाल


राज्य स्तर पर राहत आयुक्त और जनपद स्तर पर एडीएम (एफ/आर) को हीटवेव प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय


राहत आयुक्त कार्यालय में हीटवेव (Heat Wave) से संबंधित सूचनाओं और सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1070 भी सक्रिय कर दिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत मदद ले सकें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें