24 घण्टे ऑनलाइन

जनसहभागिता से होगा संचारी रोग का खात्मा, योगी सरकार का संचारी रोग नियंत्रण अभियान सशक्त पहल

लखनऊ: योगी सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) , दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ किया। इस दौरान डायरिया और जिंक कॉर्नर का भी…

24GhanteOnline
July 1, 2025
2 min read

लखनऊ: योगी सरकार ने मंगलवार को प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) , दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ किया। इस दौरान डायरिया और जिंक कॉर्नर का भी उद्घाटन किया गया। साथ ही जागरूकता रैली व अभियान में लगे एंटीलार्वा छिड़काव,फॉगिंग और प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

संचारी नियंत्रण से बीमारी की होगी पहचान और लगेगी लगाम


योगी सरकार द्वारा संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable Disease Control Campaign) एवं दस्तक अभियान एक जन-जागरूकता सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना है। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन रोगों से बचाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है।

ऐसे में 1 जुलाई से प्रारंभ संचारी नियंत्रण न केवल बीमारी की पहचान और रोकथाम करेगा, बल्कि घर-घर जाकर समुदाय को साफ-सफाई, जल-जमाव से बचाव, हाथ धोने की आदत जैसी जीवनरक्षक जानकारियां देगा। इस दौरान योगी सरकार ने सभी विभागों, नागरिकों, विशेषकर आशा बहनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्कूलों, ग्राम प्रधानों और स्वैच्छिक संगठनों से अपील की कि वे इस अभियान को जनांदोलन बनाएं।

बता दें कि अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस सहित 13 विभाग मिलकर काम कर रहे हैं और इन सबके समन्वयन से ही अभियान सफल होगा। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसके साथ ही 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें