24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ IAS अफसर हुए इधर से उधर

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने सोमवार देर रात फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश में शासन ने गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को वेटिंग में डाल दिया है।…

24GhanteOnline
April 15, 2025
2 min read

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने सोमवार देर रात फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिसके तहत सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के तबादले (Transfer) कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश में शासन ने गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को वेटिंग में डाल दिया है। पीएन सिंह की जगह डेरा के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को नया गन्ना आयुक्त के पद पर तैनाती मिल गई है।

उत्तर प्रदेश में देर रात किए गए तबादले (Transfer) में समाज कल्याण विभाग के सचिव पद तैनात समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी मिली है। स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है। वहीं सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।

दिल्ली में रहने से हो सकता है इन्फेक्शन: नितिन गडकरी


इसके आलावा शासन के जारी आदेश में सचिव गृह विभाग वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, सचिव महिला कल्याण एवं पंचायती राज दिया गया है। वहीं बी चन्द्रकला को सचिव पंचायती राज से हटाते हुए, सचिव महिला कल्याण पर यथावत रखा गया है। विशेष सचिव नगर विकास एवं प्रबंध निदेशक जल निगम (नगरीय) अमित सिंह को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।