24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 14 IPS का किया ट्रांसफर

योगी सरकार ने सोमवार को देर रात सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला (Transfer) कर दिया। बदले गए जिलों में मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या के पुलिस अधीक्षक…

24GhanteOnline
May 6, 2025
2 min read
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 14 IPS का किया ट्रांसफर

योगी सरकार ने सोमवार को देर रात सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला (Transfer) कर दिया। बदले गए जिलों में मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी मोहित गुप्ता का तबादला कर उन्हें प्रदेश का गृह सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी मोहित गुप्ता सचिव गृह लखनऊ, सहारनपुर के डीआईजी अजय कुमार साहनी डीआईजी बरेली परिक्षेत्र बनाए गए हैं। महाकुम्भ मेला प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्णा को डीआईजी वाारणसी परिक्षेत्र बनाया गया है।

वहीं वाराणसी परिक्षेत्र के आईजी मोहित गुप्ता का तबादला कर उन्हें प्रदेश का गृह सचिव बनाया गया है। बदले गए जिलों में अयोध्या के पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर को अयोध्या का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इटावा के पुलिस अधीक्षक संजय कुमार मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में तैनात एसएसपी अभिषेक सिंह को प्रोन्नति के बाद डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र बनाया गया है।

कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को एसएसपी इटावा, गाजियाबाद में तैनात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार-द्वितीय को पुलिस अधीक्षक कौशांबी, फतेहपुर के एसपी धवल जायसवाल को गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

एसपी रेलवे गोरखपुर संदीप कुमार मीना को एसपी संतकबीरनगर और लखनऊ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्र को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से एसपी रेलवे गोरखपुर बनाया गया है। पीएसी 35वीं वाहिनी लखनऊ में तैनात सेनानायक अनूप कुमार सिंह को एसपी फतेहपुर बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।