24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार ने हीट वेव से बचाव को जारी की गाइडलाइन, प्रदेशवासी रहें अलर्ट

लखनऊ: प्रदेश भर में इन दिनों तेज गर्मी और लू (Heat Wave) का भीषण प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) राहत विभाग और…

24GhanteOnline
May 17, 2025
4 min read

लखनऊ: प्रदेश भर में इन दिनों तेज गर्मी और लू  (Heat Wave) का भीषण प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) राहत विभाग और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये हैं। सीएम ने विभाग को प्रदेशवासियों को अलर्ट करने एवं हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) से बचाव संबंधी सुझाव देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को जागरूक करने के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसमें तेज गर्मी और लू से बचाव संबंधी सुझाव दिये गये हैं। साथ ही विभिन्न पोस्टर और पर्चों के माध्यम से लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जा रही है।

दाेपहर 12 से 4 बजे के बीच तेज धूप में घरों से न निकलें बाहर


प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पार्थ सारर्थी सेन शर्मा ने बताया कि सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के निर्देश दिये थे। इसी क्रम में विभाग की ओर से सभी प्रदेशवासियों को हीट स्ट्रोक (Heat Wave) से बचाव के लिए कई जरूरी सुझाव दिए गये हैं। प्रदेशवासियों को सलाह दी गई है कि बाहर निकलते समय शरीर को ढक कर रखें, हल्के रंग के आरामदायक कपड़े पहनें और धूप में छाता या चश्मा ज़रूर लगाएं।

लगातार तरल पदार्थों का सेवन करते रहें जैसे नींबू पानी, शिकंजी, नारियल पानी आदि। घरों और कार्यस्थलों पर पर्दों या शेड का प्रबंध करें ताकि सीधे सूर्य की किरणें अंदर न आएं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। वहीं दूसरी ओर यह चेतावनी भी दी है कि दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचें। खाली पेट, अधिक प्रोटीन या बासी भोजन का सेवन न करें। धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों या जानवरों को अकेला न छोड़ें। शराब, चाय, कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक आदि का अधिक सेवन न करें।

ये लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से लें सलाह


योगी सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ने हीट वेव (Heat Wave) से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को भी पोस्टरों के माध्यम से साझा किया है। इनमें शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाना, लाल और सूखी त्वचा, चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी, सांस फूलना, सिरदर्द, घबराहट, मतली या उल्टी शामिल हैं। यदि किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखें तो उसे तुरंत छायादार जगह पर ले जाकर ठंडा पानी पिलाएं, संभव हो तो ठंडे पानी से नहलाएं और तुरंत एम्बुलेंस या डॉक्टर को बुलाएं। इसके अलावा श्रमिकों और बच्चों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

रोमांच के हैं शौकीन, तो देश में पहली बार यूपी के जंगलों में शुरू हो चुकी है विस्टाडोम ट्रेन सेवा


निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों के लिए आवश्यक है कि उन्हें नियमित अंतराल पर विश्राम दिया जाए और उनके लिए ठंडी और छायादार जगह की व्यवस्था हो। भारी श्रम कार्यों को सुबह या शाम के समय में कराया जाए। बच्चों को दोपहर के समय धूप में खेलने से रोका जाए, उनके कपड़े ढीले और हल्के हों और वे पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। कभी भी बच्चों को गर्मी में बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें।

हीट वेव (Heat Wave) से बचाव के लिए मित्र प्रणाली लागू


सीएम योगी ने निर्देशित किया गया है कि श्रमिकों की निगरानी के लिए तुरंत “मित्र प्रणाली” लागू की जाए। इसके तहत साथी एक-दूसरे की सेहत का ध्यान रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही भारी उद्योगों में गर्म उपकरणों को इन्सुलेट करने और बच्चों के लिए कूल शेड की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने लोगों से अपील की है कि हीट वेव के प्रति सतर्क रहें और किसी भी व्यक्ति में गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं या एम्बुलेंस सेवा 108 पर कॉल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।