24 घण्टे ऑनलाइन

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

लखनऊ। नेपाल में आई बाढ़ और उससे उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है। सरकार की ओर से नेपाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF…

24GhanteOnline
August 27, 2026
2 min read
नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

लखनऊ। नेपाल में आई बाढ़ और उससे उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया है। सरकार की ओर से नेपाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और PAC की टीमें भेजी गई हैं।

नेपाल में SDRF की एक प्लाटून के 32 जवान राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। इसके अलावा PAC की 26वीं बटालियन के 22 जवान भी नेपाल भेजे गए हैं। राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर चार रबर बोट मौजूद हैं।

अतिरिक्त SDRF प्लाटून के साथ एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है। नेपाल के सिंधुरिया में राहत-बचाव अभियान की तैयारी की जा रही है।

परिजन 1070 पर करें संपर्क

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों के परिजनों के लिए 1070 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। राहत-बचाव से संबंधित सहायता के लिए परिजन इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की सहायता के लिए राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से सूचना जारी की गई है। वहीं, लखनऊ स्थित राहत आयुक्त कार्यालय के कंट्रोल रूम से नेपाल सीमावर्ती जिलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

नेपाल में आई बाढ़ और उत्पन्न त्रासदी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।