24 घण्टे ऑनलाइन

गौतम बुद्ध की धरती से हुई योग की शुरूआत : डॉ.संजय निषाद

सिद्धार्थनगर। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 सरकार डा० संजय निषाद, डुमरियागंज सांसद…

24GhanteOnline
June 21, 2025
3 min read

सिद्धार्थनगर। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 सरकार डा० संजय निषाद, डुमरियागंज सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। कुशल योग प्रशिक्षकों द्वारा योगा प्रोटोकाल के अनुसार कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, बृक्षासन, पवनमुक्ताशन आदि आसन कराया गया। इस अवसर पर मंत्री, मत्स्य विभाग डा० संजय निषाद ने योग दिवस के अवसर पर शामिल सभी लोगो को बधाई दिया। मंत्री ने कहा कि यह गौतम बुद्ध की धरती है। योग की शुरूआत यही से हुआ है। प्रधानमंत्री भारत सरकार ने योग की पुनः शुरूआत किया। आज 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। सभी लोग योग करे निरोग रहे। सभी लोग यह संकल्प ले कि प्रतिदिन 30 मिनट योग अवश्य करे। योग का प्रचार-प्रसार गांव गांव में कराये। सभी योगाचार्य को विशेष आभार देता हॅू। तथागत गौतम बुद्ध की धरती को नमन करता हूॅ। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी लोगो को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि युनाइटेड नेशन में प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को 177 देशो ने स्वीकार किया और योग दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया के लोग योग करते है। सांसद ने जिलाधिकारी को बधाई दिया कि इतना बड़ा आयोजन योग दिवस पर किया गया। योग को अपने जीवन में अपनाये। पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाता है स्वस्थ रहने के लिए योग आवश्यक है। योग शरीर को निरोग रखता है। विश्व के करोड़ो लोग एक साथ योग करते है। सांसद ने पुनः सभी को योग दिवस की बधाई दिया। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने सभी लोगो को योग दिवस की बधाई दिया। विधायक शोहरतगढ़ ने कहा कि सभी लोग योग करे और स्वस्थ्य रहे। योग को अपने जीवन का हिस्सा बननाये। जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी लोगो को बधाई दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोगो को प्रतिदिन 24 घन्टे में 01 घन्टे योग अवश्य करना चाहिए। योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ्य रहता है। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा जनप्रतिनिधिगणों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। योग सप्ताह 15 जून, 2025 से 21 जून, 2025 तक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले योगाभ्यासियों/छात्र/छात्राओं तथा ग्राम प्रधानों को मंत्री, मत्स्य विभाग डा० संजय निषाद, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, जिला कृषि अधिकारी मु0 मुजम्मिल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें