24 घण्टे ऑनलाइन

सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में योग शिविर का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। रिज़र्व पुलिस लाइन्स में शनिवार को डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अंन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस बल को योग प्रशिक्षक महेश व उनके सहयोगार्थ पूर्णिमा, रतन लक्ष्मी वर्मा व मुख्य…

24GhanteOnline
June 21, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। रिज़र्व पुलिस लाइन्स में शनिवार को डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अंन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस बल को योग प्रशिक्षक महेश व उनके सहयोगार्थ पूर्णिमा, रतन लक्ष्मी वर्मा व मुख्य आरक्षी वीरांगना मिश्रा द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमे सबसे पहले सूक्ष्म व्यायाम अनुलोम-विलोम, कपाल-भांति, पद्मासन तथा सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास कराया गया तत्पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। योग द्वारा न सिर्फ बीमारियों का उपचार किया जाता है, परंतु इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक कमियों को भी दूर किया जा सकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योग को जीवन में अपनाना जरूरी है, तन और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, अरुणकान्त सिंह क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक मय स्टॉफ, पुलिस लाइन्स/परिवहन शाखा/पुलिस कार्यालय/प्रज्ञान शाखा/अपराध शाखा के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए योगाभ्यास किया गया योगशिविर के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा योग प्रशिक्षक एंव उनके सहयोगियो को प्रशस्ति प्रत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण द्वारा अपने-अपने थानों पर अपने अधीनस्थ समस्त पुलिस कर्मियों को योगाभ्यास कराया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें