24 घण्टे ऑनलाइन

थाना मोहाना पर आयोजित हुआ योगाभ्यास

सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना मोहाना के प्रांगण में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शनिवार को योग अभ्यास का आयोजन किया गया। योगाभ्यास में थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सभी…

24GhanteOnline
June 21, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना मोहाना के प्रांगण में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा शनिवार को योग अभ्यास का आयोजन किया गया। योगाभ्यास में थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने अपने स्टाफ को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व और योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योग के विभिन्न पहलुओं, जैसे आसन, प्राणायाम और ध्यान, के दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कर्मचारियों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकें। यह आयोजन न केवल कर्मचारियों के बीच एकता और उत्साह को बढ़ावा देने में सफल रहा, बल्कि समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। थानाध्यक्ष ने सभी नागरिकों से अपील किया कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें