24 घण्टे ऑनलाइन

वन विभाग द्वारा ककरहवा में हुआ योगाभ्यास

सिद्धार्थनगर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर वीना तिवारी की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक शंखनाथ यादव द्वारा…

24GhanteOnline
June 21, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी सिद्धार्थनगर वीना तिवारी की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षक शंखनाथ यादव द्वारा ककरहवा स्थित प्रकृति के सुरम्य कानन में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारी तथा सामान्य जनमानस को विभिन्न प्रकार के योग को कराकर उन्हें योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर लोगों को उन्होंने बताया करें योग रहे निरोग तथा योग ही हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग का परम महत्व है। योग को दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित किया जाना आज के समय की परम आवश्यकता है। उक्त अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी नौगढ़ राजेश कुमार कुशवाहा, क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी शिवकुमार गुप्ता, डीपीओ पंकज त्रिपाठी, वन दरोगा निखिल कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, अतुल कुमार, अमित कुमार, सिद्धार्थ शंकर समेत तमाम वन स्टाफ ने योग को सीख कर उसे अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें