24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, तेज रफ्तार हवा चलने की भी चेतावनी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई तो कई जगह तेज रफ्तार हवाएं चलीं। ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकलने तथा मौसम में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। इसी…

24GhanteOnline
May 28, 2025
2 min read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई तो कई जगह तेज रफ्तार हवाएं चलीं। ज्यादातर इलाकों में तेज धूप निकलने तथा मौसम में नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग (Meteorological Department) बुधवार को भी उत्तर प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) होने तथा बिजली गिरने के आसार है। इसके साथ ही तेज रफ्तार हवा चलने की चेतावनी भी मौसम विभाग (Meteorological Department)  की ओर से जारी की गई है। मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department)  के अनुसार बुधवार को लखनऊ में बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेंगे और तेज धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी के 30 जिलों में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट


मौसम विभाग (Meteorological Department)  ने सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

भीषण गर्मी से तप रहा है लखनऊ, तेज धूप और उमस से जनजीवन अस्त-व्यस्त


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह (Meteorologist Dr. Atul Singh) ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। उसके बाद फिर से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश, तेज रफ्तार हवाएं तथा बिजली गिरने की संभावना आने वाले 5 दिनों तक बनी रहेगी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 30 मई तक यूपी में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है। गौरतलब है कि बीते 48 घंटे में 8 शहरों में बरसात हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 31 मई तक मौसम यूं ही सुहावना बना रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें