Yamaha XSR 155 का बढ़ा क्रेज, ये बातें बना देंगी आपको दीवाना
Yamaha ने भारत में अपनी पहली नियो-रेट्रो रोडस्टर XSR 155 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹ 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) है. यामाहा XSR 155 का चेसिस और पावरट्रेन इसके साथी यामाहा R15 और यामाहा MT-15 के साथ शेयर किया गया है. ये…
Yamaha ने भारत में अपनी पहली नियो-रेट्रो रोडस्टर XSR 155 लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹ 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) है. यामाहा XSR 155 का चेसिस और पावरट्रेन इसके साथी यामाहा R15 और यामाहा MT-15 के साथ शेयर किया गया है. ये मोटरसाइकिल चार अलग-अलग कलर – मेटैलिक ग्रे, विविड रेड, मेटैलिक ब्लू और ग्रेइश ग्रीन मेटैलिक – में आती है. XSR 155 दो अलग-अलग कस्टमाइज़ेशन किट ऑप्शन – कैफ़े रेसर और स्क्रैम्बलर के साथ आती है.
Yamaha XSR 155: किफायती और शानदार बाइक
यामाहा XSR 155 की कीमत ₹ 1.50 लाख (एक्स-शोरूम) है. इस कीमत पर यामाहा XSR 155 को एक स्पोर्टी लुक, अनोखा और किफायती प्रोडक्शन करती है, खासकर ऐसे बाजार में जहां अक्सर पारंपरिक कम्यूटर मॉडल या हैवी क्रूजर का बोलबाला रहता है. XSR 155 राइडर्स को स्टाइल और पर्सनैलिटी को महत्व देने वाली एक खास पेशकश है.
Yamaha XSR 155: प्रीमियम और स्पोर्टी डिज़ाइन
यामाहा XSR 155 एक नियो-रेट्रो डिजाइन पर बेस्ड है, जो विंटेज मोटरसाइकिलों से इंस्पायर है. इसके प्रमुख डिज़ाइन तत्वों में एलईडी हेडलैंप, टियर-ड्रॉप आकार का फ्यूल टैंक, न्यूनतम बॉडी वर्क और सिंगल-पीस फ्लैट सीट शामिल हैं.
Yamaha XSR 155: कस्टमाइज़ेशन किट ऑप्शन
यामाहा XSR 155 दो अलग-अलग आधिकारिक कस्टमाइज़ेशन किट ऑप्शन कैफे रेसर और स्क्रैम्बलर के साथ आती है. आसान भाषा में बताए तो, यामाहा XSR 155 मॉडिफिकेशन के लिए एक बेहतरीन बेस्ड है. ये लोगों को एक्सेसरीज किट के साथ अपनी पसंद के अनुसार मोटरसाइकिल को निजीकृत करने की सुविधा देता है.
Yamaha XSR 155: आरामदायक एर्गोनॉमिक्स और फीचर्स
आरामदायक सिंगल-पीस सीट के साथ, सीधी और आरामदायक राइडिंग पोजीशन, यामाहा XSR 155 को रोज़मर्रा की शहरी यात्राओं और लंबी यात्राओं दोनों के लिए खास है. इसमें फीचर्स जैसे ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, रेट्रो-थीम वाला फिल एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल है.
Yamaha XSR 155: इंजन और हैंडलिंग
यामाहा XSR 155 में उन्नत डेल्टा बॉक्स चेसिस का इस्तेमाल किया गया है और इसका लगभग 137 किलोग्राम का कम वजन इसे शहर की सड़कों के साथ-साथ घुमावदार रास्तों पर भी आसानी से चलाने योग्य बनाता है. ये इसे रोज़मर्रा के सफ़र के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है और शुरुआती राइडर्स के लिए भी एक आसान मशीन बनाता है. इसमें 155 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) के साथ आता है. जो यामाहा R15 और MT-15 मॉडल में भी काम करता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
