24 घण्टे ऑनलाइन

सस्ती हुई ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक, अब कीमत 1.51 लाख से शुरू

यामाहा मोटर इंडिया की मौजूदा फ्लैगशिप बाइक YZF-R15 की कीमत में कटौती की गई है. कंपनी यह छूट अपनी 70वीं एनिवर्सरी स्पेशल प्राइस पहल के तहत दे रही है. ये खास कीमत 5 जनवरी 2026 से लागू होंगी. इन बदली हुई कीमतों की कोई तय…

24GhanteOnline
January 5, 2026
2 min read
सस्ती हुई ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक, अब कीमत 1.51 लाख से शुरू

यामाहा मोटर इंडिया की मौजूदा फ्लैगशिप बाइक YZF-R15 की कीमत में कटौती की गई है. कंपनी यह छूट अपनी 70वीं एनिवर्सरी स्पेशल प्राइस पहल के तहत दे रही है. ये खास कीमत 5 जनवरी 2026 से लागू होंगी. इन बदली हुई कीमतों की कोई तय समय-सीमा नहीं बताई गई है और कंपनी अपनी मर्जी से इन्हें कभी भी बदल सकती है.

इस पहल के तहत यामाहा मोटर इंडिया अपनी खास बाइक R15 पर कीमत में कटौती दे रही है. 2026 मॉडल ईयर की सभी R15 वेरिएंट्स पर सीधे ₹5,000 की छूट दी जा रही है. 70वीं वर्षगांठ स्पेशल प्राइस के साथ अब यामाहा R15 सुपरस्पोर्ट बाइक की शुरुआती कीमत ₹1.51 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है.

कितनी है बाइक की कीमत?


यह शुरुआती कीमत YZF-R15 S के लिए है, जो असल में पिछली पीढ़ी की R15 V3.0 है. नई जनरेशन R15 V4 की कीमत ₹1.66 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जबकि ज्यादा फीचर्स वाली R15 M की शुरुआती कीमत ₹1.81 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस कीमत में बदलाव का मकसद R15 और इसके रोमांचक राइडिंग अनुभव को ज्यादा लोगों के लिए किफायती बनाना है. कीमत में कटौती के अलावा, 70वीं वर्षगांठ स्पेशल प्राइस के साथ R15 सुपरस्पोर्ट बाइक में कोई और बदलाव नहीं किया गया है. फीचर्स और इक्विपमेंट के मामले में भी R15 में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पहले जैसे ही रंगों और वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

क्यों पसंद की जाती है बाइक?


बिक्री के मामले में R15 यामाहा के लिए एक अहम बाइक है, क्योंकि इस एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक की भारत में 10 लाख से ज्यादा यूनिट बनाई जा चुकी हैं. इसकी वजह भारत में इस बाइक की जबरदस्त लोकप्रियता है. R15 को इसके रेसिंग डिजाइन और तकनीक के लिए पसंद किया जाता है, जबकि रोजमर्रा की राइडिंग में भी यह आरामदायक रहती है. R15 का आखिरी बड़ा अपडेट करीब दो साल पहले आया था, जिसमें इसे ज्यादा आधुनिक TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, यामाहा Y-Connect ऐप सपोर्ट और LED टर्न इंडिकेटर्स मिले थे. वहीं R15M वेरिएंट में बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

Tags:YZF-R15

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…