Samsung को चुनौती! Xiaomi लाएगी 3-fold फोन का पहला मॉडल
Samsung के बाद अब Xiaomi भी Tri Fold Smartphone पर काम कर रहा है. शाओमी का तीन बार मुड़ने वाले फोन Xiaomi Mix Trifold नाम से लॉन्च किया जा सकता है, इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है. ये शाओमी का…
Samsung के बाद अब Xiaomi भी Tri Fold Smartphone पर काम कर रहा है. शाओमी का तीन बार मुड़ने वाले फोन Xiaomi Mix Trifold नाम से लॉन्च किया जा सकता है, इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है. ये शाओमी का पहला मल्टी-फोल्डिंग हैंडसेट होगा. Mix Trifold का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z TriFold से हो सकता है, जो अगले हफ्ते साउथ कोरिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. Xiaomi Mix Trifold के मॉडल नंबर के अलावा फिलहाल इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन ये पता चला है कि इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है.
GSMA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
XiaomiTime की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मॉडल नंबर 2608BPX34C वाला एक नया स्मार्टफोन GSMA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्टेड है. पब्लिकेशन का कहना है कि यह चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का पहला मल्टी-फोल्ड हैंडसेट होगा और इसे Xiaomi Mix Trifold नाम से उतारा जा सकता है. रिपोर्ट की माने तो ये फोन 2026 की तीसरी तिमाही में लाया जा सकता है, हालांकि अभी इस फोन के फीचर्स, लॉन्च की सही तारीख और कीमत की जानकारी से पर्दा उठना बाकी है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ऐसा कोई फोन पर काम चल रहा है. 2 दिसंबर को Samsung Galaxy Z TriFold लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद शाओमी के इस ट्राई फोल्ड से जुड़ी जानकारी सामने आई है.
Samsung Galaxy Z TriFold Specifications
याद दिला दें कि इस सैमसंग फोन में 10 इंच QXGA+ (2160×1584 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इस हैंडसेट में बाहर की तरफ 6.5 इंच फुल एचडी प्लस (1,080×2,520 पिक्सल) डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है.
स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस सैमसंग फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले साल से चिप बनाने वाली कंपनी का फ्लैगशिप है. इस फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज भी है. 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस फोन में 5600mAh की दमदार बैटरी जान फूंकने के लिए दी गई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
