Xiaomi ला रहा सबसे पावरफुल फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश
Xiaomi भारत में 2 मार्च को अपनी फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Xiaomi 15 सीरीज है। यह कंपनी की सबसे पावरफुल सीरीज है। इस लॉन्चिंग की जानकारी Xiaomi India ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है। Xiaomi 15…
Xiaomi भारत में 2 मार्च को अपनी फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Xiaomi 15 सीरीज है। यह कंपनी की सबसे पावरफुल सीरीज है। इस लॉन्चिंग की जानकारी Xiaomi India ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है।
Xiaomi 15 सीरीज के तहत दो मॉडल्स आते हैं, जिनके नाम Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra है। हालांकि अभी कंपनी ने ये नहीं बताया है कि वह भारत में कौन से वेरिएंट को लॉन्च करेगी। इस लॉन्च से कुछ दिन पहले Xiaomi 15 Ultra चीन में दस्तक दे सकता है।
Xiaomi 15 सीरीज का यह एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट भी हो सकता है, क्योंकि 3 मार्च से स्पेन के बार्सिलोना शहर में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) शुरू होने जा रहा है। Xiaomi 15 Ultra को लेकर अब तक की लीक्स आदि सामने आ चुके हैं।
लीक्स रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 15 Ultra में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें चार कैमरा लेंस होंगे। इस बार कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले पैनल देगी या फिर फ्लैट पैनल, वो तो लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा।
मिलेगा ये Snapdragon प्रोसेसर
Xiaomi 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। यह एंड्रॉयड फोन के लिए आने वाला सबसे पावरफुल और लेटेस्ट प्रोसेसर है। Xiaomi इस बार 16GB RAM के साथ स्टोरेज के दो ऑप्शन दे सकती है, जिसमें 512GB और 1TB वेरिएंट हो सकते हैं।
Xiaomi 15 Ultra का डिस्प्ले
Xiaomi 15 Ultra में 6।73-inch LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 1-120Hz Adaptive Refresh Rate डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Xiaomi Shield Glass 2.0 मिलेगा।
Xiaomi 15 Ultra की बैटरी और फास्ट चार्जर
Xiaomi 15 Ultra में 5,410mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 90W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 10W का रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
Xiaomi 15 Ultra का कैमरा सेटअप
Xiaomi 15 Ultra के कैमरा सेटअप को लेकर दावा किया है कि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जो Sony LYT-900 सेंसर होगा। इसके अलावा अन्य सेंसर भी 50MP-50MP-50MP के होंगे। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
