24 घण्टे ऑनलाइन

सरकार ने ठुकराया X का जवाब, अश्लील कंटेंट पर बढ़ी सख्ती

अश्लील कंटेंट मामले में एलन मस्क की कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) ने केंद्र सरकार को अपना जवाब सौंपा है. एक्स ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. मगर एक्स के जवाब से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय संतुष्ट नहीं…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
सरकार ने ठुकराया X का जवाब, अश्लील कंटेंट पर बढ़ी सख्ती

अश्लील कंटेंट मामले में एलन मस्क की कंपनी X (पूर्व में ट्विटर) ने केंद्र सरकार को अपना जवाब सौंपा है. एक्स ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. मगर एक्स के जवाब से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय संतुष्ट नहीं है. मंत्रालय (MEITY) ने कहा, हम X के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं और एक्स से और जानकारी मांग सकते हैं.

एक्स का यह जवाब ग्रोक का इस्तेमाल करके सेक्शुअली-एक्सप्लिसिट कंटेंट बनाने के लिए आईटी मंत्रालय की कार्रवाई के बाद आया है. कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने X को चिट्ठी लिखी थी और ग्रोक से अश्लील कंटेंट हटाने का निर्देश दिया था, साथ ही रिपोर्ट भी मांगी थी.
Grok AI के जरिए महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों को बिना सहमति के बदला जा रहा है. भारत के साथ-साथ UK और यूरोप में भी इसकी जांच शुरू हो चुकी है. इसी को लेकर भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया था. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कहना था कि IT Act 2000 और IT Rules 2021 का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है.

MEITY ने 2 जनवरी को X को दिया था निर्देश


सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने 2 जनवरी को एक्स को निर्देश दिया था कि वह सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट तुरंत हटाए. इसके साथ ही मंत्रालय ने Grok AI से बनाए गए कंटेंट पर सख्त नजर रखने को कहा था. मंत्रालय ने एक्स से 72 घंटे के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report) जमा करने के लिए कहा था.

Grok के गलत इस्तेमाल से बंद हो जाएगा X


एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने अवैध कंटेंट को लेकर साफ कहा था कि अगर ग्रोक का गलत इस्तेमाल किया जाएगा तो X अकाउंट बंद हो जाएगा. कंपनी ने साफ किया है कि अवैध और अश्लील कंटेंट पोस्ट करने या AI टूल Grok से ऐसा कंटेंट बनाने वालों के अकाउंट हमेशा के लिए बैन किए जाएंगे. X जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों और कानून एजेंसियों के साथ भी सहयोग करेगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।