24 घण्टे ऑनलाइन

आज गोपाष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, कान्हा की बरसेगी कृपा

कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष के आठवें दिन गोपाष्टमी (Gopasthami) का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व गायों की पूजा के लिए समर्पित त्योहार है। मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी वह विशिष्ट दिन था जब नंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण…

24GhanteOnline
October 30, 2025
2 min read

कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष के आठवें दिन गोपाष्टमी (Gopasthami) का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व गायों की पूजा के लिए समर्पित त्योहार है। मान्यता के अनुसार, गोपाष्टमी वह विशिष्ट दिन था जब नंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान बलराम को गायों को चराने के लिए पहली बार भेजा। इस दिन से भगवान श्रीकृष्ण ने गोचारण लीला शुरू की थी। इस दिन बछड़े सहित गाय की पूजा का विधान है। यह त्योहार मुख्य रूप से वृंदावन, मथुरा और ब्रज क्षेत्र में मनाया जाने वाला प्रमुख उत्सव है। इस दिन गाय, बछड़े और ग्वालों की विशेष पूजा की जाती है। गो पूजन से सभी देवता प्रसन्न होतेहैं। आइए जानते हैं इस दिन कैसे करें पूजा-अर्चना:

पूजा-विधि:


- गोपाष्टमी (Gopasthami) पर सुबह जल्दी उठें। स्नान करने के बाद गायों को स्नान कराएं।
- पानी, चावल, कपड़े, इत्र, गुड़गु , रंगोली, फूल, मिठाई, और अगरबत्ती के साथ गायों की पूजा करें। विभिन्न स्थानों पर पुजारियों द्वारा गोपाष्टमी के लिए विशिष्ट पूजा भी की जाती है।
- गोपाष्टमी (Gopasthami) के दिन गायों को स्नान करा उनके पैरों में मेहंदी लगाकर श्रृंगार भी करें।
- गायों के सींगों में मुकुट धारण कराएं।
- गायों की परिक्रमा कर उनके पैरों की मिट्टी अपने सिर पर लगाएं।

गोपाष्टमी (Gopasthami) के दिन करें ये काम-


- इस दिन ग्वालों को दान करना चाहिए।
- गाय को हरा चारा एवं गुड़ खिलाना चाहिए।

गोपाष्टमी (Gopasthami) का महत्व-


- गोपाष्टमी (Gopasthami) के पावन दिन प्रात: स्नान करने के बाद गो माता को स्पर्श करने से सभी पापों से मुक्‍ति मिलती है।
- गाय की सेवा से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। अगर गाय के पैरों में लगी मिट्टी का तिलक लगा लिया जाए तो तीर्थ का पुण्य प्राप्त होता है।
- गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करने से खुशहाल जीवन और अच्छे भाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…