24 घण्टे ऑनलाइन

वट सावित्री की पूजा में इस विधि से करें पूजा, नोट करें सामग्री लिस्ट

हिंदू धर्म में कई तरह महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत भी है। इस दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इसके साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस…

24GhanteOnline
May 13, 2026
1 min read

हिंदू धर्म में कई तरह महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत भी है। इस दिन विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इसके साथ ही इस दिन व्रत भी रखा जाता है। इस व्रत को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा में किन सामग्रियों की आवश्यकता होती है।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत सामग्री लिस्ट


वट वृक्ष की डाल, भीगा हुआ काला चना, बांस का पंखा, कलावा या सफेद सूत (हल्दी में रंगा हुआ), मौसमी फल जैसे आम, लीची,तरबूज, अक्षत, धूपबत्ती, फूल (लाल, पीला) और फूलों की माला, पान, सुपारी, गंगाजल, पवित्र जल, आसन, केला का पत्ता, नए वस्त्र (लाल, पीला), मिट्टी का घड़ा, दीप बाती, देसी घी, तांबे के लोटे में गंगाजल मिला जल, सिंदूर, रोली, हल्दी, मिठाई।

वट वृक्ष की पूजा का मंत्र


अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते।

पुत्रान्‌ पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।

यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले।

तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…