24 घण्टे ऑनलाइन

बृहस्पतिवार के दिन करें ये खास उपाय, घर दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी

यदि आप लक्ष्मी-नारायण जी की अपार कृपा प्राप्त करने की चाहत रखते हैं और अपने घर में धन-समृद्धि को बढ़ाने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत की उपयोगी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार (Thursday) के दिन कौनसे…

24GhanteOnline
September 11, 2025
2 min read

यदि आप लक्ष्मी-नारायण जी की अपार कृपा प्राप्त करने की चाहत रखते हैं और अपने घर में धन-समृद्धि को बढ़ाने की सोच रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत की उपयोगी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार (Thursday) के दिन कौनसे उपाय करने से आपके घर दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी, घर में होगा अपार सुख, धन, यश और समृद्धि।

बृहस्पतिवार (Thursday) के दिन आजमाएं यह खास उपाय


1. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार केले के पेड़ को शुभ, संपन्नता का प्रतीक माना गया है और इस वृक्ष में साक्षात भगवान श्री विष्णु का वास होता है। अत: गुरुवार के दिन इस वृक्ष का पूजन करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को धन, सुख-समृद्धि का आशीष प्रदान करते हैं। इसी कारण गुरुवार को यह खास उपाय अवश्‍य करना चाहिए।

2. बृहस्पतिवार (Thursday) के दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करते हुए तुलसी जी के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध चढ़ाएं और धन-समृद्धि बढ़ाने की कामना करें।

3. गुरुवार (Thursday) के दिन माता तुलसी का पूजन करके तुलसी जी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में बांध कर घर की तिजोरी में रख दें। इससे भी आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

4. हर गुरुवार (Thursday) के दिन पीपल वृक्ष में कच्चा दूध मिला जल अर्पित करें। इस उपाय से भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आप पर कृपा बरसाती है।

5. इस दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी जी के मंदिर जाएं और उन्हें पीले पुष्प अर्पित करें। और पीले रंग की कोई भी मिठाई का भोग लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।