24 घण्टे ऑनलाइन

विजया एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु की पूजा, नौकरी व व्यापार में मिलेगी उन्नति

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की एकादशी तिथि को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत रखा जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस व्रत में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता…

24GhanteOnline
February 21, 2025
2 min read

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन मास की एकादशी तिथि को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत रखा जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इस व्रत में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानें विजया एकादशी व्रत का फल, पूजन मुहूर् व व्रत पारण मुहूर्त-

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत 2025 कब है:


हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी और एकादशी तिथि का समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि में विजया एकादशी व्रत 24 फरवरी 2025, सोमवार को रखा जाएगा।

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) पूजन मुहूर्त-


ब्रह्म मुहूर्त- 05:10 ए एम से 06:00 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 12:11 पी एम से 12:57 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:29 पी एम से 03:15 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 06:16 पी एम से 06:41 पी एम

अमृत काल- 12:14 पी एम से 01:48 पी एम

त्रिपुष्कर योग- 06:50 ए एम से 12:47 पी एम

विजया एकादशी पूजन चौघड़िया मुहूर्त-

अमृत - सर्वोत्तम: 06:51 ए एम से 08:17 ए एम

शुभ - उत्तम: 09:43 ए एम से 11:09 ए एम

लाभ - उन्नति: 03:26 पी एम से 04:52 पी एम

अमृत - सर्वोत्तम: 04:52 पी एम से 06:18 पी एम

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत का फल-


मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। शत्रुओं पर विजय मिलती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य आती है।

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत पारण मुहू्र्त-


विजया एकादशी व्रत का पारण 25 फरवरी 2025, मंगलवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06:50 से 09:08 तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 12:47 तक रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…