दुश्मनों से रहते हैं हरदम परेशान, तो सोमवार के दिन करें ये खास उपाय
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। इसी प्रकर सोमवार का दिन भगवान शिव (Shiva) की पूजा-अर्चना करने के लिए होता है।सोमवार के दिन जो कोई भी भक्त भोलेनाथ की आराधना करता है, तो उसकी हर मनोकामना…
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित होता है। इसी प्रकर सोमवार का दिन भगवान शिव (Shiva) की पूजा-अर्चना करने के लिए होता है।सोमवार के दिन जो कोई भी भक्त भोलेनाथ की आराधना करता है, तो उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। अगर आपकी भी कोई अधूरी इच्छा है और आप उसे पूरा कराना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिवजी के इन खास उपायों को जरूर आजमाएं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से आपकी परेशानियां जरूर हल होंगी।
धार्मिक मान्यता है कि महादेव (Shiva) को सोमवार का दिन प्रिय है। इस दिन भोलेनाथ संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि सोमवार व्रत को करने से मनचाहे वर/वधु की प्राप्ति होती है। अगर आप आर्थिक तंगी छुटकारा पाना चाहते हैं या और कोई परेशानी है, तो सोमवार के दिन नीचे बताए गए उपायों को जरूर करें।
सोमवार के दिन क्या उपाय करने चाहिए?
अगर आपको कारोबार में पैसों की लगातार कमी हो रही है या घाटा हो रहा है, जिससे आपका मनोबल कम होता जा रहा है, तो इसके लिए आप कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रखें और जब काम हो जाए तो उन्हें बहते पानी में बहा दें।
अगर आप किसी दुश्मन से परेशान हैं, तो उससे छुटकारा पाने के लिए सोमवार के दिन स्नान के बाद भगवान शिव (Shiva) के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के मंत्र ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ का 11 बार जप करना चाहिए।
अगर आपके जीवन में कोई पुरानी परेशानी है और उसका हल नहीं निकाल रहा है तो सोमवार के दिन पानी में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखें और शिवलिंग पर चढ़ाएं। फिर धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करे।
अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। शिवलिंग पर दूध अर्पित करते हुए ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें। जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए शिवजी के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।
अगर आपके घर में अनबन रहती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहता है तो सोमवार के दिन पास के शिव मंदिर में भगवान शिव जी को बेलपत्र चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करने चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
