मंगलवार को इस विधि से करें पूजा, तो बजरंगबली हर लेंगे सभी कष्ट
हिंदू धर्म में मंगलवार के व्रत का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। मान्यता है कि विधिपूर्वक व्रत रखने से व्रती सभी तरह के भय और चिंताओं से मुक्त हो जाता है। इस दिन भगवान हनुमान (Hanuman) की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं…
हिंदू धर्म में मंगलवार के व्रत का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। मान्यता है कि विधिपूर्वक व्रत रखने से व्रती सभी तरह के भय और चिंताओं से मुक्त हो जाता है। इस दिन भगवान हनुमान (Hanuman) की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं मंगलवार व्रत का महत्व और पूजन-विधि।
मंगलवार व्रत का महत्व
शास्त्रों के मुताबिक, मंगलवार के व्रत से हनुमान जी (Hanuman) की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत सम्मान, बल, साहस और पुरुषार्थ को बढ़ाता है। संतान प्राप्ति के लिए भी है व्रत बहुत फलदायक है। इस व्रत से पापों से मुक्ति प्राप्त होती है। कहा जाता है कि दूसरी दुनिया से जुड़ी काली शक्तियों का दुष्प्रभाव भी इस व्रत करने वाले पर कोई असर नहीं डालता। मान्यता है कि मांगलिक दोष से पीड़ित जातकों को भी मंगलवार का व्रत रखने से लाभ होता है।
मंगलवार व्रत की पूजा-विधि
व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें।
इस दिन लाल कपड़े पहनें और हाथ में पानी ले कर व्रत का संकल्प करें।
इसके बाद घर के ईशान कोण में किसी एकांत में बैठकर हनुमानजी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
हनुमान जी (Hanuman) की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं और भगवान पर फूल माला या फूल चढ़ाएं।
इसके बाद रुई में चमेली का तेल लेकर भगवान के आगे रखें या उन पर चढ़ाएं।
इसके बाद हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) और सुंदर कांड का भी पाठ करें। साथ ही मंगलवार व्रत की कथा भी पढ़े।
ज्योतिषियों के मुताबिक, 21 मंगलवार व्रत करने के बाद 22 वें मंगलवार को 21 ब्राह्मणों को घर बुलाकर भोजन कराएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
