24 घण्टे ऑनलाइन

मंगलवार के दिन करें सिंदूर से जुड़ा ये उपाय, धन लाभ के बनेंगे योग

मंगलवार (Tuesday) के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman) की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख…

24GhanteOnline
January 6, 2026
2 min read

मंगलवार (Tuesday) के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman) की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से सभी प्रकार के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र भी कुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए मंगलवार के दिन भगवान हनुमान (Hanuman) की पूजा करना लाभकारी होता है। मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर लिए जाए, तो इन धन से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मंगलवार के उपाय


अगर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तो हर मंगलवार को स्नान-ध्यान के बाद किसी मंदिर में जाकर हनुमान जी (Hanuman) की पूजा करें। एक बार सुंदर कांड और सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पूजा के दौरान हनुमान जी को कम से कम 7 लड्डुओं का भोग लगाएं।

कष्ट होंगे दूर


ज्योतिषियों के अनुसार, मंगलवार के दिन 'राम रक्षा' स्तोत्र का पाठ करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से हनुमान जी (Hanuman) की पूजा करें और 'राम रक्षा' स्तोत्र का पाठ करें।

धन संबंधी परेशान


अगर आप पैसों से जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं, तो मंगलवार की पूजा के दौरान "ऋण मोचन" स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से कर्ज से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस स्तोत्र का पाठ आय और भाग्य में भी वृद्धि करता है।

सिंदूर अर्पित करें


शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी (Hanuman) को सिन्दूर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए मंगलवार की पूजा के बाद मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भक्त की हर इच्छा पूरी होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…