24 घण्टे ऑनलाइन

सभी परेशानियों से छुटकारा दिलाएगा बुधवार का व्रत, गणपति जी की कृपा से बनेंगे सारे काम

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन विशेष महत्व रखता हैं जो कि किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं और उस दिन उनकी पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। आज बुधवार हैं जो कि गणपति जी (Ganesha) को समर्पित हैं।…

24GhanteOnline
January 15, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन विशेष महत्व रखता हैं जो कि किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं और उस दिन उनकी पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। आज बुधवार हैं जो कि गणपति जी (Ganesha) को समर्पित हैं। गणपति जी को विघ्नहर्ता कहा जाता हैं और हर काम की शुरुआत से पहले उनकी पूजा की जाती हैं।

आज के दिन भगवान गणेश (Ganesha) का पूजन और व्रत रखकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। यदि अत्यधिक कर्ज के कारण परेशान हैं या लगातार व्यापार में घाटा हो रहा है या फिर परिवार में नकारात्मकता के कारण कलह की स्थिति रहती है। त्वचा संबंधी रोगों से परेशान हैं तो इन सब परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार का व्रत बहुत लाभकारी रहता है।

बुधवार के दिन यदि विधि-विधान से श्रद्धा पूर्वक व्रत किया जाएं तो इससे बुध ग्रह तो अनुकूल होता ही है साथ ही भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन की सभी विघ्न बाधाएं दूर हो जाती हैं। परिवार में सुख-समृद्धि, शांति और शुभता का वास होता है। किसी भी माह में शुक्ल पक्ष के बुधवार से व्रत आरंभ कर सकते हैं लेकिन इस व्रत के अधिक शुभफल के लिए जिस दिन विशाखा नक्षत्र हो उस दिन से व्रत आरंभ करना चाहिए। कम से कम 7 बुधवार के व्रत का संकल्प अवश्य करना चाहिए। इससे अधिक आप 21 बुधवार के व्रत पूर्ण करने के बाद उद्यापन कर सकते हैं।

बुधवार व्रत के नियम


- जिस बुधवार को व्रत आरंभ करना है उस दिन प्रात: सूर्योदय के समय उठकर स्नानादि करके जितने व्रत करने हैं उनका संकल्प लें।
- घर के मंदिर में गणपति यंत्र की स्थापना करें और भगवान गणेश (Ganesha) का आवाहन करें।
- रोली, अक्षत, दीपक, धूप, दूर्वा आदि से गणेश जी का पूजन करें।
- इसके बाद व्रत की कथा पढ़े और गणेश जी को लड्डू या फिर हलवे का भोग लगाएं।
- पूजा करके आरती करें और अपनी गलतियों की क्षमा प्रार्थना करें।
- भगवान गणेश (Ganesha) से कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें और दिनभर फलाहार व्रत रखें।
- बुधवार के व्रत में आप नमक का सेवन न करें।
- शाम को पूजन करें और सर्वप्रथम प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलें।
- इस दिन असहाय या जरूरतमंद व्यक्ति को क्षमतानुसार हरी मूंग की दाल और हरे रंग के वस्त्र दान दें।

Tags:ganesha

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…