24 घण्टे ऑनलाइन

बुधवार के दिन आजमाए ये उपाय, जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर देंगे गणेश जी

आज बुधवार (Wednesday) का दिन हैं जो कि प्रथम पूज्‍य गणपत‍ि बप्‍पा (Ganesh) को समर्पित होता हैं। आज के दिन बप्पा का पूजन-वंदन कर उनका आशीर्वाद पाते हुए जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। गणेश जी (Ganesh) का दिन…

24GhanteOnline
April 22, 2026
3 min read

आज बुधवार (Wednesday) का दिन हैं जो कि प्रथम पूज्‍य गणपत‍ि बप्‍पा (Ganesh) को समर्पित होता हैं। आज के दिन बप्पा का पूजन-वंदन कर उनका आशीर्वाद पाते हुए जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सकता हैं। गणेश जी (Ganesh) का दिन बुधवार ज्योतिष में भी बहुत महत्व रखता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें बुधवार के दिन किया जाता हैं और अपनी परेशानियों का निवारण किया जा सकता हैं। बप्पा की कृपा से उनके भक्तों के सभी बिगड़े काम बनते हैं। तो आइये जाने हैं बुधवार को किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

बुधवार (Wednesday) को जरूर चढ़ाएं ये व‍िशेष फूल


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बुधवार के द‍िन बप्‍पा (Ganesh)  को अर्क के फूल चढ़ाने चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इससे जीवन में व्‍याप्‍त धन संबंधी समस्‍याएं धीरे-धीरे खत्‍म होने लगती है। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि ग‍िनकर केवल 8 फूल ही चढ़ाएं। यह प्रक्रिया न‍ियम‍ित रूप से प्रत्‍येक बुधवार को करें।

इन चीजों का बुधवार (Wednesday) को करें दान


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार अगर आपके काम बनते-बनते ब‍िगड़ जाते हों तो गणपत‍ि बप्‍पा (Ganesh)  की पूजा करें। इसके अलावा बुधवार को हरे मूंग की दाल, अमरूद और तांबे की वस्‍तुएं दान करें। क‍िन्‍नरों को दान करें। इसके बाद उनसे आशीर्वाद में कुछ पैसे लें। लेकिन ध्‍यान रखें क‍ि वह आपके द‍िए हुए पैसे न हो। इसके बाद उन पैसों की व‍िध‍िवत पूजा-अर्चना करके उन्‍हें हरे रंग के कपड़ों में बांधकर अपनी त‍िजोरी में रख दें। मान्‍यता है क‍ि इससे जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बुध ग्रह कमजोर हो तो करें यह उपाय


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार कई बार बुध ग्रह दोष के चलते भी जातकों को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। लेक‍िन बुधवार के द‍िन अगर यहां बताया गया उपाय कर लें तो बुध ग्रह दोष दूर हो जाता है। बुधवार को एक तांबे का एक बर्तन लें उसमें पानी भरकर रात भर के ल‍िए रख दें। इसके बाद सुबह उठते ही उस पानी को पी लें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा 11 गुरुवार तक न‍ियम‍ित रूप से क‍िया जाए तो बुध ग्रह दोष दूर होता है।

ये उपाय दूर करेंगे आपकी सारी परेशानी


ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार बप्‍पा (Ganesh) को हरा रंग अत्‍यंत पसंद है इसल‍िए बुधवार के द‍िन हरे रंग के वस्‍त्र धारण करने चाह‍िए। अगर इस रंग का वस्‍त्र न हो तो हरे रंग का रूमाल लें और अगर कहीं बाहर जा रहे हों तो उसे अपने साथ लेकर ही जाएं। इसके अलावा बुधवार के द‍िन अगर आप कोई इंटरव्‍यू या फ‍िर परीक्षा देने जा रहे हों तो अपने सौंफ खाकर ही घर से न‍िकलें। मान्‍यता है क‍ि ये दोनों उपाय जीवन में सफलता के मार्ग खोलते हैं और परेशान‍ियां दूर करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…