24 घण्टे ऑनलाइन

इस तरह करें केले के पेड़ की पूजा, सभी परेशानियां हो जाएंगी दूर

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है। पूजा के साथ ही अगर इस दिन केले के पेड़ ( Banana tree) की जड़ में कुछ खास चीजें…

24GhanteOnline
January 1, 2026
2 min read

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का माना जाता है। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति का भाग्य मजबूत होता है। पूजा के साथ ही अगर इस दिन केले के पेड़ ( Banana tree) की जड़ में कुछ खास चीजें चढ़ाई जाएं तो आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत हो सकता है। साथ ही सभी प्रकार की समस्या भी दूर हो सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौनसी हैं वो चीजें-

>> गुरुवार को केले के पेड़ ( Banana tree) की जड़ में यदि चंदन के वृक्ष की 9 डालियां डाल दें तो इससे धन लाभ होगा। साथ ही आय में भी वृद्धि होगी।

>> इस दिन केले के पेड़ की जड़ में हल्दी मिला हुआ जल चढ़ाने से व्यक्ति का भाग्य तेज होता है। इससे नौकरी में तो सफलता मिलती ही है और साथ ही व्यापार में भी बढ़ोतरी होती है।

>> यदि आप जीवन में खुशहाली चाहते हैं तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में थोड़ा-सा गुड़ और भीगी हुई चने की दाल चढ़ाएं। इससे आप पर भगवान बृहस्पति की कृपा होगी।

>> यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहें हैं तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में चीनी मिश्रित जल चढ़ाएं। इससे आपका काम तुरंत बन जाएगा।

>> जीवन की मुसीबतों से छुटकारा पाने के लिए केले के पेड़ में हल्दी की दो खड़ी गांठ रख दें। इस उपाय को करने से सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

>> यदि अमीर बनने की ख्वाहिश हैं तो गुरुवार को केले के पेड़ की जड़ में एक रुपए का सिक्का गाड़ देना चाहिए। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

>> यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई दिक्कत आ रही हैं या फिर आपकी शादी में रूकावट हो रही है तो केले के पेड़ में हल्दी की दो गांठे और भीगे हुए मुनक्के चढ़ाएं। ये उपाय लगातार सात गुरुवार करने से आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

>> बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए हर गुरुवार को स्नान के बाद केले के पेड़ पर जल चढ़ाना शुभ होता है। इससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी।

>> केले के पेड़ में गुरुवार को चंदन की माला चढ़ाने से और थोड़ी हल्दी अर्पण करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।