24 घण्टे ऑनलाइन

झड़ते-गिरते बालों पर लगाए ये तेल, आजमाते ही दिखेगा असर

सर्दी में ठंडी हवा बहुत चलती है। इससे बालों (Hair) का नेचुरल मॉइश्चराइजर कम हो जाता है, जिससे बाल टूटने और झड़ने (Hair Fall) की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास तेल के बारे में। जिसे…

24GhanteOnline
May 9, 2026
2 min read

सर्दी में ठंडी हवा बहुत चलती है। इससे बालों (Hair) का नेचुरल मॉइश्चराइजर कम हो जाता है, जिससे बाल टूटने और झड़ने (Hair Fall) की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक खास तेल के बारे में। जिसे करीना कपूर खान की डाइटीशियन ऋजुता दिवेकर की मां रेखा दिवेकर ने बनाया है।

तेल बनाने की सामग्री

हिबिस्कस फ्लॉवर - 20
नीम के पत्ते - 30
कड़ी पत्ते - 30
प्याज - 5 (छोटे)
मेथी के दाने 1 चम्मच
एलोवेरा - 1
चमेली के फूल - 15-20
नारियल तेल - 1 लीटर

तेल बनाने की विधि

- तेल बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने को पानी में आधे घंटे के लिए भिगाना है।
- एलोवेरा जेल को छोटे छोटे टुकड़ों में काटना है।
- इसके बाद सभी सामान मिक्स करके पीसना है।
- इसके बाद 1 लीटर नारियल तेल में इस मिक्सचर को मिलाना है।
- इसके बाद इसे 30-45 मिनट तक उबलने है। फिर इसे ठंडा होने दे।
- तेल ठंडा होने पर छानकर किसी ग्लास बोतल में स्टोर करें।

इस तेल को आप अपने स्कैल्प पर लगाएं और हलके-हलके हाथों से मसाज करें। है ना बहुत ही आसान। घर पर बनाए गए इस तेल से आप अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।