24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं रखें खास ध्यान

भारत में प्रेग्नेंसी को बहुत आम बात माना जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास खयाल रखने की जरूरत होती है। इस समय खानपान से लेकर सही वजन पर भी ध्यान देना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय महिलाओं…

24GhanteOnline
May 6, 2026
2 min read

भारत में प्रेग्नेंसी को बहुत आम बात माना जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास खयाल रखने की जरूरत होती है। इस समय खानपान से लेकर सही वजन पर भी ध्यान देना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय महिलाओं को अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और गुड फैट जैसे सभी न्यूट्रिशन शामिल करने चाहिए। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के समय क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बिल्कुल परहेज करनी चाहिए। जरूरी न्यूट्रिशन- इस समय कैल्शियम से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इसके लिए आप डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, टोफू, फलियां, अंजीर, कम फैट वाला दूध और डेयरी प्रोडक्ट शामिल कर सकती हैं। विटामिन B12, आयरन, ओमेगा 3 और फोलेट के लिए फलियां, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और फिश खाएं।

इसके अलावा बाजरा, रागी, ओट्स, ब्राउन राइस, दाल और घी डाइट में शामिल करें। प्रेग्नेंसी में ज्यादा फाइबर वाले फल खाने चाहिए। आप सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद, जामुन, आड़ू और बेरीज खा सकती हैं। इससे आपका ब्लड शुगर और एनर्जी लेवल सही रहेगा। रोज सुबह नींबू पानी पीना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

इन चीजों से करें परहेज- ज्यादा कैलोरी वाली चीजें, प्रोसेस्ड या पैकेज्ड फूड, अल्कोहल, ज्यादा कैफीन, आर्टिफिशियल स्वीटनर, कच्चा अंडा और कच्ची मछली खाने से बचें। एक समय बहुत सारा खाने की बजाए थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में खाएं. अपने मन से कोई भी दवा ना लें।

लिंक्डइन के बाद अब Instagram भी ले आया ये फीचर, जानिए क्या

इन चीजों का रखें ध्यान- इसके अलावा आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। हमेशा एक्टिव रहने की कोशिश करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और खाने में सलाद जरूर खाएं। प्रेग्नेंसी में ज्यादा तला-भुना खाना और जंक फूड नहीं खाना चाहिए।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।