नारी शक्ति की अनोखी मिसाल, आज महिलाओं के हाथों में होगी पीएम मोदी की सुरक्षा
नई दिल्ली। आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, इसी मौके पर भारत में भी एक ऐतिहासिक काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम के इस दौरे के दौरान उनकी…
नई दिल्ली। आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है, इसी मौके पर भारत में भी एक ऐतिहासिक काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम के इस दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा महिलाओं के हाथों में रहेगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी गुजरात के नवसारी जिले में महिला दिवस के कार्यक्रम पर एक मेगा इवेंट को संबोधित करेंगे। इस मौके पर नारी शक्ति की एक अनोखी मिसाल दिखाई देगी, पीएम की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पीएम मोदी (PM Modi) ने दी शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति को लेकर महिलाओं को शुभकामनाएं दी। पीएम ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, #WomensDay पर हम नारी शक्ति को नमन करते हैं! हमारी सरकार ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम किया है, जो हमारी योजनाओं और कार्यक्रमों में झलकता है। आज, जैसा कि वादा किया गया था, मेरी सोशल मीडिया संपत्तियों पर उन महिलाओं का कब्जा होगा जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं!
कितनी महिलाएं होंगी तैनात?
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को कहा, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात पुलिस एक अनोखी पहल कर रही है। भारत के इतिहास में पहली बार, सिर्फ महिला पुलिस पीएम के कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी – नवसारी के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर उनके आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक महिलाओं के हाथ में ही पीएम की सुरक्षा होगी।
मंत्री ने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों में आईपीएस अधिकारी और कांस्टेबल शामिल होंगी। प्रधानमंत्री शुक्रवार और शनिवार को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे, इस दौरान वो 8 मार्च को वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
2,100 से अधिक कांस्टेबल, 187 सब-इंस्पेक्टर, 61 पुलिस इंस्पेक्टर, 16 पुलिस उपाधीक्षक, 5 एसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त डीजीपी रैंक के अधिकारी सहित सभी महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा संभालेंगी। मंत्री ने साथ ही कहा, वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी और गृह सचिव निपुणा तोरावणे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगी।
मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ-सीजन न हो: पीएम मोदी
गुजरात में उठाया गया यह कदम न सिर्फ नेशनल बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर लोगों को नारी शक्ति को लेकर बड़ा संदेश देगा। मंत्री ने कहा, यह कदम बताएगा कि गुजरात को सुरक्षित राज्य बनाने में महिलाएं कितनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मोदीजी मेरे पप्पा के भगवान हैं’, पीएम से मिलकर भावुक हुईं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा
वडोदरा (गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के वडोदरा दौरे के दौरान जूनागढ़ की राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता विश्वा हितेशभाई वाडोरिया (National Gold Medalist Vishwa) उनसे मुलाकात कर भावुक हो गईं। प्रधानमंत्री को…
गुजरात में नकली ‘रॉयल स्टैग’ शराब का कहर, 3 की मौत; 17 अस्पताल में भर्ती
भावनगर: गुजरात के भावनगर जिले में नकली ‘रॉयल स्टैग’ ब्रांड की शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। घटना में दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। प्रशासन को जहरीली शराब के सेवन…
भरूच में जीआईडीसी की कंपनी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुआं
भरूच। गुजरात के भरूच जिले के दहेज स्थित ‘विझन प्रोडक्ट्स’ की कंपनी जीआईडीसी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी के वेयरहाउस में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की…
सुबह-सुबह कांपी अहमदाबाद की धरती, 2.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत
अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 4:39 बजे रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता का…
