24 घण्टे ऑनलाइन

3 दिन तक बिल्ली के शव के साथ रही महिला, फिर उठाया खौफनाक कदम की...

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बिल्ली की मौत से आहत होकर एक महिला फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। महिला की पालतू बिल्ली की मौत तीन पहले हो गई थी। तभी से वह उसके मृत शरीर के साथ रह रही थी। इस दौरान महिला ने फंदे…

24GhanteOnline
March 2, 2025
2 min read

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बिल्ली की मौत से आहत होकर एक महिला फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। महिला की पालतू बिल्ली की मौत तीन पहले हो गई थी। तभी से वह उसके मृत शरीर के साथ रह रही थी। इस दौरान महिला ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

अमरोहा में पालतू बिल्ली की मौत के बाद पूजा नाम की एक महिला ने सुसाइड (Suicide) कर लिया। पूजा बिल्ली की मौत के बाद तीन दिनों तक उसके मृत शरीर के साथ रही थी। वह अपनी बिल्ली से बहुत ज्यादा प्यार करती थी। बिल्ली की मौत के बाद परिवार ने बिल्ली के शव को दफनाने के लिए कहा था, लेकिन उसने बिल्ली को दफनाने नहीं दिया था। परिवार का कहना है कि पूजा कहती थी कि बिल्ली जिंदा हो जाएगी। इसी वजह से वह बिल्ली के मरने के बाद भी उसके साथ अपना पूरा समय बिता रही थी।

परिजनों ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की कोई भी बात मानने को तैयार नहीं थी। शनिवार की रात 8 बजे पूजा की मां जब उसके कमरे में पहुंची तो पूजा का शव फंदे से लटका हुआ था। बेटी का शव देखते ही मां की चीख निकल गई। परिजन आनन-फानन में पूजा के कमरे में पहुंचे, तो उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

दस्यु सुंदरी कुसुमा नाइन की लखनऊ में मौत, 20 साल से इटावा जेल में थी बंद


मौके पर पहुंची पुलिस ने पूजा के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के रहरा इलाके में रहने वाली पूजा की शादी आठ साल पहले दिल्ली में हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पूजा पति से अलग हो गई थी और वह अपने माता-पिता के पास रहने लगी थी, तभी से पूजा एक बिल्ली पाल रही थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।