24 घण्टे ऑनलाइन

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार

मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार को मुंबई पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 साल की नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन (Cocaine) बरामद की गई है।…

24GhanteOnline
June 30, 2025
2 min read

मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार को मुंबई पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 साल की नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन (Cocaine) बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी सोमवार की तड़के उस समय हुई जब पुलिस की टीम अंधेरी स्थित पुराने म्हाडा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। तभी टीम की नजर एक महिला पर पड़ी जो संदिग्ध रूप से घूम रही थी। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगी। हालांकि कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 30 कैप्सूल मिले जिनमें कुल 418 ग्राम कोकीन (Cocaine) भरी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की अनुमानित कीमत 1.42 करोड़ रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान येना क्रिस्टिना एडोवा के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया की नागरिक है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कोकीन (Cocaine) कहां से लाई थी और इसे मुंबई में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह महिला किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह से तो नहीं जुड़ी है।

मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारी का कहना है कि महानगर में ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।