24 घण्टे ऑनलाइन

1 मई से ATM से पैसे निकालना पड़ेगा महंगा, लगेगा इतना खर्च

जेब में ATM कार्ड हो तो आपको जहां जरूरत लगे, वहां पहुंचकर कैश निकाल सकते हैं। लेकिन 1 मई से आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए या फिर बैलेंस चेक करने के लिए पहले से अधिक चार्ज करना होगा। आरबीआई की तरफ से नेशनल पेमेंट्स…

24GhanteOnline
April 29, 2025
2 min read

जेब में ATM कार्ड हो तो आपको जहां जरूरत लगे, वहां पहुंचकर कैश निकाल सकते हैं। लेकिन 1 मई से आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए या फिर बैलेंस चेक करने के लिए पहले से अधिक चार्ज करना होगा। आरबीआई की तरफ से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना अब महंगा हो जाएगा।

1 मई 2025 से दूसरे बैंक के ATM से एक तय लिमिट के बाद से पैसे निकालने पर आपको जहां 17 रुपए देने होते थे, अब 19 रुपए देने होंगे। बैलेंस चेक करने का भी चार्ज 7 रुपए से बढ़ाकर 9 रुपए कर दिया गया है। बैंक अपने ग्राहकों को दूसरे एटीएम में महीने में मेट्रो शहरों में 5 और नॉन मेट्रो में 3 फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट देता है। इसके ऊपर पर ट्रांजेक्शन पर ये बढ़ा हुआ चार्ज आपको देना होगा।

होम बैंक के ATM का इस्तेमाल करें


ATM चार्ज के बढ़ जाने से अब उन बैंकों पर ज्यादा असर पड़ेगा जो एटीएम नेटवर्क के लिए दूसरे पर अधिक निर्भर रहते हैं। कस्टमर्स को अब नॉन होम बैंक एटीएम से पैसे निकालने या फिर बैलेंस चेक करने से ज्यादा चार्ज देना होगा।

7 करोड़ लोगों को EPFO की सौगात, अब ATM से निकलेगा PF का पैसा


ऐसे में इस बढ़ हुए चार्ज के बाद जो लोग ज्यादा एटीएम का इस्तेमाल करते हैं उन्हें या तो अतिरिक्त चार्ज से बढ़ने के लिए अपने होम बैंक के एटीएम का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर डिजिटल पेमेंट के ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहिए।

आरबीआई ने जारी किए निर्देश


आरबीआई ने सभी बैंकों और व्हाइट-लेबल ATM ऑपरेटर्स को निर्देश दिए हैं कि 100 और 200 रुपए के नोटों की संख्या एटीएम में बढ़ाई जाए। इसके तहत 75 प्रतिशत एटीएम में 30 सितंबर 2025 तक कम से कम एक कैसेट में 100 और 200 के नोट होने चाहिए। इसके बाद, 31 मार्च 2026 तक यह सुविधा 90 प्रतिशत एटीएम मिलनी चाहिए। इस निर्देश के बाद से, उन लोगों को यह फायदा होगा जिसकी जरूरत 500 नोट के बजाय 100 या फिर 200 रुपए के नोटों से ज्यादा होती है। अब वो आसानी से इन नोटों को एटीएम से निकाल सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…