24 घण्टे ऑनलाइन

इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे बेड के लिए परफेक्ट चादर का चुनाव

आपने देखा ही होगा कि जब भी कोई अपने बेड के मैट्रेस अर्थात गड़े लेकर आता हैं तो उसकी पूरी जांच-परख करता हैं कि वह टिकाऊ और आरामदायक तो हैं ना ताकि नींद अच्छे से आ सकें। लेकिन यह देखा गया हैं कि लोग बेड के लिए चादर का…

24GhanteOnline
June 4, 2026
3 min read
इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे बेड के लिए परफेक्ट चादर का चुनाव

आपने देखा ही होगा कि जब भी कोई अपने बेड के मैट्रेस अर्थात गड़े लेकर आता हैं तो उसकी पूरी जांच-परख करता हैं कि वह टिकाऊ और आरामदायक तो हैं ना ताकि नींद अच्छे से आ सकें। लेकिन यह देखा गया हैं कि लोग बेड के लिए चादर का चुनाव करते समय ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जबकि इससे भी आपकी नींद जुड़ी हुई हैं।

अच्छी नींद के लिए जितना जरूरी अच्छा गद्दा है उतनी ही जरूरी चादर भी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बेड के लिए परफेक्ट चादर का चुनाव कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

फैब्रिक का रखें ध्यान


सबसे बड़ी और पहली बात होती है फैब्रिक का सही सिलेक्शन करना। यह इसलिए जरूरी होता है कि क्योंकि बेडशीट का कपड़ा आपके शरीर के संपर्क में आएगा इसलिए चादर का सिर्फ सुंदर होना नहीं बल्कि कंफर्टेबल होना भी जरूरी है। इस लिहाज से कॉटन की चादर बेस्ट फिट कही जा सकती है। कॉटन न सिर्फ स्किन के अगेंस्ट कंफर्टेबल रहता है बल्कि यह ब्रिदेबल फैब्रिक भी माना जाता है, जो नमी इकट्ठा नहीं करता।

shopping tips,bed sheet tips,bed sheet selection,household tips ,शॉपिंग टिप्स, परफेक्ट चादर का चुनाव, बेडशीट के टिप्स, घरेलू नुस्खें

साइज

बस यूं ही चादर लेने न निकल पड़ें। आपका बेड कितने साइज का है और आपको साइड में कितनी चादर छोड़नी है इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए बेडशीट सिलेक्ट करें। आमतौर पर अगर आप मार्केट से चादर लेते हैं तो पैकेट पर ही साइज लिखा होता है, जो आपके काम को आसान कर सकता है। हालांकि, अगर आप बिना पैकेट वाली चादर लेते हैं तो नाप का ध्यान जरूर रखें।

वाइट vs कलरफुल चादर

वाइट कलर की खासियत होती है कि यह शांत करने में मदद करता है। यही इफेक्ट सफेद चादर भी क्रिएट करती है। यह ज्यादा रिलैक्सिंग फीलिंग के साथ ही मूड को शांत करने में मदद करती है। वहीं कलरफुल चादर रूम में चियरफुल फील क्रिएट करती है। बात करें स्ट्राइप चादर की तो यह रूम को व्यवस्थित दिखाने में मदद करती है। इन टिप्स की मदद से कर सकेंगे बेड के लिए परफेक्ट चादर का चुनाव

रिटर्न पॉलिसी

जी हां, इस बात को भूलकर भी इग्नोर न करें। कई बार होता है कि चादर लेने के बाद एक ही वॉश में सारे कलर उड़ जाते हैं। अच्छी कंपनीज अपने ग्राहकों को ऐसी स्थिति में चादर रिटर्न करने का भी ऑप्शन देती है क्योंकि यह क्वॉलिटी में खरे न उतरने वाली बात है। ऐसे में अगर आप ऐसी कंपनी की चादर ले लें जिसमें ऐसी रिटर्न पॉलिसी न हो तब तो आपकी चादर बस एक ही बार बिछाई जा सकेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।