24 घण्टे ऑनलाइन

इस हिस्से में लगाएं विंड चाइम, घर में होगी धन की बरसात

वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इसमें से विंड चाइम्स (Wind Chime) का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, विंड चाइम्स को सौभाग्य का…

24GhanteOnline
November 6, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इसमें से विंड चाइम्स (Wind Chime) का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, विंड चाइम्स को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। विंड चाइम्स से निकलने वाली मधुर ध्वनि घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और परिवार के सभी सदस्यों को मानसिक शांति भी दी है।

विंड चाइम (Wind Chime) लगाने का नियम


वास्तु में ऊर्जा चक्र के प्रवाह का विशेष ध्यान दिया जाता है। हवा की गति के साथ विंड चाइम्स की घंटियां जब एक-दूसरे से टकराती हैं तो इससे मधुर ध्वनि निकलती है। यह ध्वनि काफी सुकून देने वाली होती है। ऐसे में घर में विंड चाइम (Wind Chime) को लगाते समय कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।

>> घर के मुख्य द्वार पर हमेशा 4 छड़ों वाली विंड चाइम (Wind Chime) लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है।

>> विंड चाइम (Wind Chime) को घर में सही दिशा में लगाना चाहिए। साथ ही ऐसी दिशा में लगाना चाहिए, जहां से लगातार हवा का प्रवाह बना रहता हो।

>> विंड चाइम (Wind Chime) को सही दिशा में नहीं लगाने पर घर में अशांति का माहौल हो सकता है। विंड चाइम को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

>> विंड चाइम्स (Wind Chimes) यदि लकड़ी से बना हो तो इसे पूर्व और दक्षिण दिशा की तरफ लटकाना चाहिए। अन्यथा परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।

>> ऑफिस में यदि विंड चाइम लगाते हैं तो दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा होता है क्योंकि यहां से विंड चाइस को सीधी हवा मिलती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…