सोनम रघुवंशी फिर जाएगी जेल या मिलेगी राहत?, निगाहें अब न्यायालय के आदेश पर
इंदौर के चर्चित Raja Raghuvanshi Murder Case में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi ) की जमानत रद्द करने संबंधी याचिका पर Meghalaya…

इंदौर के चर्चित Raja Raghuvanshi Murder Case में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi ) की जमानत रद्द करने संबंधी याचिका पर Meghalaya High Court में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
सुनवाई के दौरान सोनम रघुवंशी के वकीलों ने अदालत के समक्ष अपनी लिखित दलीलें पेश कीं। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी मानते हुए निर्णय सुरक्षित रख लिया। अब सभी की नजरें अदालत के अंतिम आदेश पर टिकी हैं।
निचली अदालत ने दी थी सशर्त जमानत
इस मामले में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi ) को पहले जिला अदालत से सशर्त जमानत मिली थी। अदालत ने पुलिस की प्रक्रिया में कथित त्रुटियों और अन्य कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जमानत मंजूर की थी। हालांकि, Meghalaya Police ने इस फैसले का विरोध करते हुए हाईकोर्ट का रुख किया और जमानत निरस्त करने की मांग की।
बचाव पक्ष ने रखा अपना पक्ष
सोनम (Sonam Raghuvanshi ) के वकील ने अदालत में दलील दी कि मामला जटिल है और आरोपी को पर्याप्त कानूनी अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने गिरफ्तारी प्रक्रिया में भी कथित खामियों का हवाला दिया। इन्हीं तर्कों के आधार पर निचली अदालत ने जमानत प्रदान की थी।
क्या है पूरा मामला?
इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी Raja Raghuvanshi की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों हनीमून के लिए Meghalaya गए थे। 23 मई को दोनों के लापता होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
3 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव एक खाई से बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाद में जांच में सोनम रघुवंशी की कथित भूमिका सामने आने पर उसे भी आरोपी बनाया गया।
अब हाईकोर्ट के फैसले से यह स्पष्ट होगा कि सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार रहेगी या उसे फिर से न्यायिक हिरासत में जाना पड़ सकता है। मामले का फैसला आने का इंतजार किया जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
