24 घण्टे ऑनलाइन

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने और देवभूमि की पहचान बनाए रखने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अतिक्रमण, भू-माफिया और अन्य…

24GhanteOnline
October 31, 2026
2 min read
देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने और देवभूमि की पहचान बनाए रखने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अतिक्रमण, भू-माफिया और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इन कार्रवाइयों से सबसे अधिक परेशानी कांग्रेस पार्टी को हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "हमने सख्त दंगा विरोधी कानून लागू किया, धर्मांतरण का कानून लागू किया, हमने राज्य में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की।" सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने की कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "तेरह हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन है इनके चंगुल से मुक्त कराई, माफिया और लैंड जिहाद करने पर, अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया तो सबसे ज्यादा तकलीफ किसको हुई? इन्हीं कांग्रेस पार्टी को हुई।"

कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं पूछना चाहता हूं वो अवैध कब्जों पर कार्रवाई से कांग्रेस को इतनी हमदर्दी क्यों है? क्योंकि अतिक्रमण सिर्फ जमीन पर कब्जा नहीं था बल्कि इनके आकाओं के इशारे पर देवभूमि की पहचान और डेमोग्राफी को बदलने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र था। कांग्रेस इसकी संरक्षक बन बैठी थी।"

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि राज्य की सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "हमने स्पष्ट कर दिया भाइयों बहनों, मूल स्वरूप देवभूमि का किसी भी कीमत पर हम खराब नहीं होने देंगे। ऐसे भूमाफिया, ऐसे अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।