24 घण्टे ऑनलाइन

पिंपल पर आज़माएं ये हैक्स, मिलेगा बेदाग चेहरा

खराब लाइफस्टाइल अनियमित खानपान, स्ट्रेस, तनाव, धूल-मिट्टी के कारण अधिकतर लोगों को पिंपल (Pimple) की समस्या का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर पिंपल्स हो जाने के कारण आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। चेहरे पर पड़े पिंपल…

24GhanteOnline
May 31, 2026
2 min read

खराब लाइफस्टाइल अनियमित खानपान, स्ट्रेस, तनाव, धूल-मिट्टी के कारण अधिकतर लोगों को पिंपल (Pimple) की समस्या का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर पिंपल्स हो जाने के कारण आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। चेहरे पर पड़े पिंपल (Pimple) को छिपाने के लिए कई तरह के फाउंडेशन या फिर क्रीम्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिसका अपना अलग साइड इफेक्ट होता है। अगर आप चाहते हैं कि यह पिंपल आसानी से बिना किसी साइड इफेक्ट्स के हट जाए तो इन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं।

शहद और दालचीनी दोनों में एंटी इंफ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल (Pimple) के साथ-साथ पोर्स और एक्ने की समस्या से भी निजात दिला देते हैं। इसके लिए एक भाग दालचीनी पाउडर को तीन भागों शहद के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने मुहांसों पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें।  दूसरे दिन सुबह अपना चेहरा धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपको लाभ मिल जाएगा।

एलोवेरा जेल स्किन और बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसे रात को सोने से पहले पिंपल में लगा लें। 10-15 मिनट लगा रहने के बाद धो लें या फिर रातभर लगा रहने दें। 3-4 दिन में ही आपको फर्क नजर आ जाएगा।  लहसुन की 2-3 कली लेकर पीस लें। इसके बाद इसे पिंपल में लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद धो लें।

सेब का सिरका में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया और फंगी से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 भाग सेब का सिरका में 3 भाग पानी मिला लें। इसके बाद  रूई की मदद से इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। 15-20 सेंकड लगा रहने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा दिन में कम से कम 2 बार करे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।