24 घण्टे ऑनलाइन

महंगे हो जाएंगे Airtel-Jio-Vi के रिचार्ज प्लान, नोटिफिकेशन ने बढ़ाई यूजर्स की टेंशन

भारत में मोबाइल रिचार्ज (Recharge Plans) महंगे होने की चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक या नए साल की शुरुआत से जियो, एयरटेल और वीआई अपने प्लान्स की कीमत 10-12% तक बढ़ा सकती हैं. हालांकि कंपनियों…

24GhanteOnline
December 6, 2025
3 min read

भारत में मोबाइल रिचार्ज (Recharge Plans) महंगे होने की चर्चा तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक या नए साल की शुरुआत से जियो, एयरटेल और वीआई अपने प्लान्स की कीमत 10-12% तक बढ़ा सकती हैं. हालांकि कंपनियों की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसी बीच भुगतान (पेमेंट) ऐप्स द्वारा यूजर्स को भेजे जा रहे अलर्ट ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में लंबे समय से यह चर्चा है कि दिसंबर 2025 से रिचार्ज (Recharge Plans) दाम बढ़ सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि कीमतों में 10 से 12% तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. यह बढ़ोतरी प्रमुख रूप से जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान्स में देखने को मिलेगी. हालांकि, अभी तक इन तीनों कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई टेंशन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर @yabhishekhd ने बताया कि भुगतान ऐप्स उन्हें रिचार्ज महंगे होने की चेतावनी दे रहे हैं. यूजर ने दावा किया कि ऐप्स में नोटिफिकेशन आ रहा है कि 1 दिसंबर से रिचार्ज रेट (Recharge Rates) बढ़ जाएंगे, इसलिए अभी पुराने दामों पर रिचार्ज कर लें. इस पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी और चिंता जाहिर की कि कहीं यह सच न हो जाए.

पेमेंट ऐप्स दे रहे सतर्क रहने का अलर्ट?


कई फाइनेंस और पेमेंट ऐप्स यूजर्स को यह अलर्ट देने की बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है. नोटिफिकेशन में यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि रिचार्ज अभी करा लें, ताकि महंगे दामों से बचा जा सके. इस तरह के अलर्ट सामने आने के बाद ग्राहक और ज्यादा परेशान हो गए. लोगों का सवाल है कि आखिर बिना किसी आधिकारिक बयान के वे यह नोटिफिकेशन क्यों दे रहे हैं.

लोकप्रिय प्लान (Recharge Plans) भी हो सकते हैं महंगे


रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 199 रुपये वाले मासिक प्लान की कीमत बढ़कर 222 रुपये हो सकती है. इसी तरह 899 रुपये वाला लॉन्ग-टर्म पैक बढ़कर 1006 रुपये तक पहुंच सकता है. जियो और एयरटेल पहले ही कुछ लो-कॉस्ट और 1GB/day वाले पैक हटाकर बाजार का संकेत दे चुकी हैं. वीआई भी इसी रफ्तार से चल सकती है, क्योंकि कंपनियों का कहना है कि खर्च बढ़ने और 5G नेटवर्क विस्तार के लिए अधिक रकम जुटाना जरूरी है.

एयरटेल ने बंद कर दिया 2 सस्ते रिचार्ज प्लान (Recharge Plans) 


Airtel ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए चुपचाप दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स को बंद कर दिए हैं. एयरटेल ने उन ग्राहकों को झटका दिया है जो लोग 121 रुपए और 181 रुपए वाले प्लान को खरीदते थे, कम कीमत में ये प्लान शानदार बेनिफिट्स के साथ आते थे. ये प्लान्स कम कीमत में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आते थे. यह भी टैरिफ की कीमत बढ़ने की और इशारा हो सकता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…