24 घण्टे ऑनलाइन

शगुन में दिया जाता है एक रुपये का सिक्‍का, जानें धार्मिक महत्व

आम तौर पर देखने को मिलता है कि विभिन्न मांगलिक कार्यों में शगुन के तौर पर 21, 51, 101, 501 और 1001 रुपये दिए जाते हैं। यानी राशि कितनी भी हो उसमें एक रुपया (One Rupee) जुड़ा ही रहता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं शगुन मे…

24GhanteOnline
June 15, 2025
2 min read

आम तौर पर देखने को मिलता है कि विभिन्न मांगलिक कार्यों में शगुन के तौर पर 21, 51, 101, 501 और 1001 रुपये दिए जाते हैं। यानी राशि कितनी भी हो उसमें एक रुपया (One Rupee) जुड़ा ही रहता है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं शगुन मे राशि के साथ एक रुपया ही क्यों दिया जाता है और इसका क्‍या महत्‍व है। इस लेख में आपको एक रुपये का महत्व बताते हैं।

बन जाती है अभाज्‍य संख्‍या


दरअसल, 50, 100 और 500 रुपये में एक रुपया (One Rupee) जुड़कर यह अभाज्‍य संख्‍या बन जाती है, यानी इसका किसी भी अंक से भाग नहीं जा सकता। ऐसे में यह माना जाता है कि विवाह में 51, 101 अथवा 501 रुपये देने पर नवदंपत्ति का रिश्ता भी अटूट बना रहता है।

आर्थिक उन्नति का है प्रतीक


एक रुपये के सिक्के (One Rupee) को आर्थिक समृद्धि और निवेश का भी प्रतीक माना जाता है। मान्‍यता है कि शगुन के साथ एक रुपये का सिक्का देने से उस व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।

बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा


मान्यताओं के अनुसार धातु में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। ऐसे में शगुन के साथ एक रुपया (One Rupee) जोड़कर दिया जाता है। ताकि उस व्यक्ति पर मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद बना रहे।

शुभ नहीं है शून्य


हिंदू धर्म की मान्यताओं को माने तो शून्य को शुभता का प्रतीक नहीं माना जाता और इसे रिश्‍ता खत्‍म करने के संकेत के तौर पर देखा जाता है। लिहाजा शगुन के साथ एक रुपये को जोड़कर दिया जाता है, ताकि रिश्ता बना रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…