Smartphone को Putin कहते हैं ‘No’, वजह दिलचस्प!
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं, दोनों ही देशों के लिए ये दौरा काफी अहम मान जा रहा है. राष्ट्रपति पुतिन दुनिया के उन चुनिंदा लीडर्स में से एक हैं जो स्मार्टफोन (Smartphone से दूर रहते हैं, इस…
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं, दोनों ही देशों के लिए ये दौरा काफी अहम मान जा रहा है. राष्ट्रपति पुतिन दुनिया के उन चुनिंदा लीडर्स में से एक हैं जो स्मार्टफोन (Smartphone से दूर रहते हैं, इस बात को जानने के बाद आप लोगों का चौंकना लाजमी है कि दुनिया के इतने बड़े शख्स के पास फोन का न होना हर किसी को चौंका सकता है. वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर्सनल फोन चलाते हैं, उनके पास आईफोन है.
हम आज आपको बताएंगे कि आखिर वो क्या वजह है कि जिस वजह से व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) मोबाइल से दूरी बनाए रखते हैं और फोन का इस्तेमाल नहीं करते? AFP न्यूज के अनुसार, हर कदम पर खतरों का सामना करने वाले रूसी राष्ट्रपति के पास स्मार्टफोन नहीं है.
2018 में हुआ था खुलासा
2018 में साइंटिस्ट के साथ एक मीटिंग में, Kurchatov Nuclear Research Institute के हेड Mikhail Kovalchuk ने कहा कि हर किसी की जेब में स्मार्टफोन होता है. इस पर जवाब देते हुए पुतिन ने कहा, आपने कहा कि हर किसी के पास स्मार्टफोन (Smartphone है, लेकिन मेरे पास स्मार्टफोन नहीं है.
एक रूसी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में Kremlin के स्पोक्सपर्सन Dmitry Peskov ने कंफर्म किया, जहां तक मुझे पता है, पुतिन के पास फोन नहीं है. उन्होंने कहा, स्मार्टफोन इस्तेमाल करने से किसी की प्राइवेसी और सिक्योरिटी खतरे में पड़ जाती है और यह खासकर किसी भी हाई-प्रोफाइल लीडर के लिए बहुत बड़ा खतरा है.
Kremlin में फोन है बैन, फिर कैसे बात करते हैं पुतिन?
पुतिन (Vladimir Putin) ने एक बार रूसी न्यूज एजेंसी TASS को बताया था कि क्रेमलिन के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह से बैन है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Kremlin सरकार का मुख्य केंद्र और राष्ट्रपति पुतिन का निवास है. उन्होंने कहा कि वे स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल नहीं करते हैं. अगर उन्हें किसी से बात करनी होती है, तो वे इसके बजाय ऑफिशियल फोन लाइन इस्तेमाल करते हैं.
मोबाइल पर नहीं है भरोसा
2017 में स्कूली बच्चों के साथ बात करते वक्त पुतिन (Vladimir Putin) ने बताया था कि वह बहुत ही मुश्किल से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने इंटरनेट की भी आलोचना की और इसे CIA का एक खास प्रोजेक्ट बताया था. इससे पहले पुतिन इस बात को भी स्पष्ट कर चुके हैं कि वह मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करते क्योंकि उन्हें ऐसे डिवाइस या इंटरनेट से जुड़ी किसी भी चीज पर भरोसा नहीं है और वे मुख्य रूप से सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
