आपका फोन जरूरत से ज्यादा गर्म क्यों होता है? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
आज के समय में स्मार्टफोन (Smartphone) हर काम का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. कॉल करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने तक के लिए स्मार्टफोन का खूब इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन फोन का बार-बार ज्यादा गरम होना यूजर्स के लिए…
आज के समय में स्मार्टफोन (Smartphone) हर काम का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है. कॉल करने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट करने तक के लिए स्मार्टफोन का खूब इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन फोन का बार-बार ज्यादा गरम होना यूजर्स के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. कई लोग इसे बैटरी की खराबी मानते हैं, तो कुछ चार्जर को दोष देते हैं. असल में फोन ओवरहीट होने के पीछे सिर्फ एक नहीं बल्कि कई टेक्निकल वजहें होती हैं. अगर समय रहते इन कारणों को नहीं समझा गया, तो फोन की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों पर असर पड़ सकता है.
हैवी यूज और प्रोसेसर पर ज्यादा लोड
जब आप लगातार गेम खेलते हैं, वीडियो एडिट करते हैं या लंबे समय तक कैमरा इस्तेमाल करते हैं, तो फोन (Smartphone) का प्रोसेसर ज्यादा मेहनत करता है. इस दौरान CPU और GPU तेजी से काम करते हैं, जिससे हीट पैदा होती है. खासकर हाई-ग्राफिक्स गेम और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फोन को जल्दी गर्म कर देती है. कमजोर कूलिंग सिस्टम वाले फोन में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में फोन को रेस्ट देना जरूरी हो जाता है.
चार्जिंग के दौरान फोन (Smartphone) क्यों गर्म होता है
फोन (Smartphone) चार्ज करते समय बैटरी के अंदर केमिकल रिएक्शन होते हैं, जिससे हीट जनरेट होती है. अगर आप चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करते हैं, तो यह गर्मी और बढ़ जाती है. लोकल या फास्ट चार्जर का ज्यादा इस्तेमाल भी बैटरी पर दबाव डालता है. यही वजह है कि चार्जिंग के वक्त फोन का गर्म होना आम बात मानी जाती है.
बैकग्राउंड ऐप्स और सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी
कई बार फोन (Smartphone) के बैकग्राउंड में जरूरत से ज्यादा ऐप्स चलते रहते हैं, जो प्रोसेसर और RAM को लगातार इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा अगर फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है या किसी ऐप में बग है, तो भी फोन ओवरहीट हो सकता है. मैलवेयर या खराब ऐप्स चुपचाप सिस्टम रिसोर्स खपत करते हैं, जिससे फोन बिना ज्यादा यूज के भी गर्म होने लगता है.
मौसम और यूजर की गलत आदतें
तेज धूप या ज्यादा गर्म वातावरण में फोन (Smartphone) इस्तेमाल करने से तापमान जल्दी बढ़ जाता है. फोन को तकिए के नीचे रखना, मोटा कवर लगाना या वेंटिलेशन बंद रखना भी गर्मी बढ़ाता है. कई यूजर्स फोन को लंबे समय तक चार्ज पर लगाए रखते हैं, जिससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. यही छोटी-छोटी गलतियां फोन के ज्यादा गरम होने की बड़ी वजह बनती हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
