मोबाइल में होते हैं 2 माइक्रोफोन क्यों? गारंटी से नहीं जानते होंगे आप
भले ही आप सालों से Mobile Phone चला रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर फोन में एक के बजाय कंपनियां दो Microphones क्यों देती हैं? बहुत से लोगों को हो सकता है कि इस सवाल का जवाब पता हो, लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं…
भले ही आप सालों से Mobile Phone चला रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर फोन में एक के बजाय कंपनियां दो Microphones क्यों देती हैं? बहुत से लोगों को हो सकता है कि इस सवाल का जवाब पता हो, लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें इस सवाल का सही जवाब तक नहीं पता, हम आपको बताएंगे कि क्यों दो माइक्रोफोन (Microphones) दिए जाते हैं, इनका काम क्या होता है और इन्हें कहां प्लेस किया जाता है?
दोनों Microphones को कहां किया जाता है प्लेस?
प्राइमरी माइक्रोफोन (Microphones) को फोन के निचले हिस्से में प्लेस किया जाता है तो वहीं दूसरा (auxiliary microphone) माइक्रोफोन फोन के ऊपरी हिस्से में मिलता है. दोनों ही माइक्रोफोन का काम अलग-अलग है, यही वजह है कि एक माइक्रोफोन से काम नहीं चल सकता है.
दोनों माइक्रोफोन्स (Microphones) का काम
अगर एक माइक्रोफोन से काम चल सकता है तो कंपनी दूसरा माइक्रोफोन देती ही नहीं, लेकिन एक माइक्रोफोन देने से आप लोगों का कॉलिंग एक्सपीरियंस खराब हो सकता है इसलिए कंपनियां एक के बजाय दो माइक्रोफोन देती हैं. प्राइमरी माइक्रोफोन को इसलिए दिया जाता है क्योंकि ये माइक्रोफोन आपकी आवाज को दूसरे व्यक्ति को पहुंचाने का काम करता है.
अब आपके ज़ेहन में ये सवाल जरूर आएगा कि जब हमारी आवाज दूसरे व्यक्ति तक पहुंच गई तो दूसरे माइक्रोफोन (Microphones) का क्या काम? काम है जनाब, दूसरा माइक्रोफोन इसलिए दिया जाता है ताकि कॉलिंग के दौरान आप लोगों के आसपास के शोर को कम किया जा सके, इसे नाइस कैंसिलेशन कहा जाता है.
फोन में बहुत से ऐसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं जिनके बारे में हम लोगों को सही जानकारी तक नहीं होती, यही वजह है कि हम आज आपको फोन में दो माइक्रोफोन के पीछे की वजह समझा रहे हैं ताकि आपको भी मोबाइल फोन के बारे में सही जानकारी मिले.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
