24 घण्टे ऑनलाइन

आम आदमी को बड़ी राहत, 14 महीने के निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

नयी दिल्ली: थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) मई 2025 में मासिक आधार घट कर 0.39 प्रतिशत रही। अप्रैल में यह 0.85 प्रतिशत तथा पिछले साल मई में 0.39 प्रतिशत थी। थोक मुद्रास्फीति (Wholesale Inflation) में…

24GhanteOnline
June 16, 2025
2 min read

नयी दिल्ली: थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) मई 2025 में मासिक आधार घट कर 0.39 प्रतिशत रही। अप्रैल में यह 0.85 प्रतिशत तथा पिछले साल मई में 0.39 प्रतिशत थी।

थोक मुद्रास्फीति (Wholesale Inflation) में पिछले छह माह से लगातार गिरावट दर्ज की गयी है। सरकार द्वारा सोमवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों को जारी किया। थोक महंगाई (Wholesale Inflation) 14 महीने के निचले स्तर पर आ गई।इससे आम आदमी को काफी राहत मिलेगी। खाने-पीने और जरूरत के सामानों की कीमत में कटौती करने के चलते महंगाई में कमी है। इससे पहले मार्च 2024 में थोक महंगाई दर 0.26 प्रतिसत रही थी। वहीं, अगर बात अप्रैल महीने की करें तो उसमें थोक महंगाई की दर 2.05 प्रतिशत से कम होकर 0.85 प्रतिशत पर गई थी।

ये चीजें हुईं सस्ती


खाने पीने के सामानों में कटौती करने का असर थोक महंगाई के आंकड़ों के तौर पर साफ देखा जा सकता है। खाने-पीने की चीजों (फूड इंडेक्स) की महंगाई 2.55% से घटकर 1.72% हो गई है। फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर -2.18% से घटकर -2.27 रही है। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 2.62% से घटकर 2.04 रही है।

रिटेल महंगाई (Retail Inflation) में भी कमी


थोक महंगाई के आंकड़ों से पहले सरकार की ओर से रिटेल महंगाई के आंकड़ें जारी किए गए थे। 12 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई 2025 में भारत की रिटेल महंगाई घटकर 2.82% पर पहुंच गई, जो छह साल का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले मार्च 2019 में यह 2.86% थी। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार कमी के कारण रिटेल महंगाई में नरमी आई है। अप्रैल 2025 में रिटेल महंगाई 3.16% थी, जबकि मार्च में यह 3.34% रही, जो 67 महीने का सबसे निचला स्तर था। फरवरी से रिटेल महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…