थोक महंगाई में आई गिरावट, कितनी सस्ती होगी आपकी थाली
नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट और ईंधन की दरों में नरमी से इस वर्ष अप्रैल में देश की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित थोक महंगाई (Wholesale Inflation) मार्च के 2.05 प्रतिशत घटकर तेरह माह के निचले…
नई दिल्ली: खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट और ईंधन की दरों में नरमी से इस वर्ष अप्रैल में देश की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित थोक महंगाई (Wholesale Inflation) मार्च के 2.05 प्रतिशत घटकर तेरह माह के निचले स्तर 0.85 पर आ गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में थोक खाद्य पदार्थों की कीमतों में सालाना आधार पर केवल 2.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई जबकि मार्च में यह 4.66 प्रतिशत थी। खासकर सब्जियों की कीमतों में तीव्र गिरावट देखने को मिली, जो मार्च में 15.88 प्रतिशत की गिरावट के बाद अप्रैल में और बढ़कर 18.26 प्रतिशत तक पहुंच गई।
ईंधन और बिजली की श्रेणी में भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में इस श्रेणी में सालाना आधार पर 2.18 प्रतिशत की गिरावट हुई जबकि मार्च में इसमें 0.20 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई थी।
पाक के बाद अब चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, सरकारी समाचार X हैंडल को किया बैन
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई के आंकड़ों में भी यह संकेत मिला था कि खुदरा लगातार तीसरे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के चार प्रतिशत लक्ष्य से नीचे रही है, जिससे यह उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय बैंक आने वाले महीनों में विकास को गति देने के लिए ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
