आरती के लिए इस तेल का इस्तेमाल करना होता है सबसे शुभ
सनातन धर्म में पूजा के बाद भगवान की आरती (Aarti) उतारने का अपना खास महत्व है। देवी देवताओं के सम्मान में उनके सामने ज्योति जलाकर आरती की जाती है। मान्यता है कि नियमित रूप से आरती करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और…
सनातन धर्म में पूजा के बाद भगवान की आरती (Aarti) उतारने का अपना खास महत्व है। देवी देवताओं के सम्मान में उनके सामने ज्योति जलाकर आरती की जाती है। मान्यता है कि नियमित रूप से आरती करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लोग घर में की जाने वाली आरती के लिए कई तरह की तैयारियां करते हैं। थाली से लेकर रोली चंदन समेत पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल और फूल माला की तैयारी जरूरी है। बात की जाए आरती में इस्तेमाल किए जाने वाली तेल की तो इसे लेकर लोगों की राय अलग-अलग होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरती (Aarti) के लिए किस तेल का इस्तेमाल करना सबसे शुभ माना जाता है?
आरती (Aarti) के लिए कौन सा तेल है सबसे अच्छा?
बता दें कि आरती (Aarti) के लिए तिल का तेल सबसे सही होता है। वहीं गाय का घी और सरसों के तेल का इस्तेमाल भी शुभ माना गया है। बता दें कि तिल के तेल से आरती उतारने से कई लाभ मिलते हैं। इसके इस्तेमाल से कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
इसी के साथ बाकी ग्रहों के दोष भी शांत होते हैं। तिल के तेल का दिया जलाकर आरती करने से शनि दोष और राहु-केतु के दोष भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। वहीं घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप घी का दिया लेकर आरती उतारते हैं तो इससे भी घर में सुख-शांति आएगी। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा तुरंत बाहर चली जाएगी।
अमूनन हर घर में सरसों के तेल का दिया जलाकर भगवान की आरती की जाती है। बता दें कि इस तेल के दिए से आरती उतारने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा जमकर बरसाते हैं। वहीं इससे मानसिक शांति भी खूब मिलती है। कुल मिलाकर आरती के लिए तिल का तेल, सरसों का तेल और घी का दिया बेस्ट होता है। घर में रोजाना होने वाली आरती के लिए आप तिल के तेल का चयन कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
